लव जेहाद रोकने को महाराष्ट्र में बदला जाए मैरिज रजिस्ट्रेशन कानून, किरीट सोमैया की फडणवीस से मांग

Updated on 21-02-2026 12:23 PM
मुंबई: महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेता किरीट सोमैया ने राज्य में लव जेहाद रोकने के लिए विवाह पंजीकरण कानून में बदलाव की मांग की है। सोमैया ने शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को इस संबंध में एक पत्र भी लिखा। सोमैया ने मांग की है कि गुजरात की तर्ज पर ही महाराष्ट्र में भी कानून बदला जाए। गौरतलब हो किगुजरात में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली राज्य सरकार द्वारा विवाह पंजीकरण में माता-पिता को शामिल करने के फैसला किया है। मोटो तौर पर कोई दो व्यस्क अगर शादी करना चाहते हैं तो उनका विवाह पंजीकरण तभी होगा जब इसमें माता-पिता की अनुमति होगी। राज्य सरकार ने धोखाधड़ी से शादी और लव जेहाद पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया है। शुक्रवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने विधानसभा में नियम-44 के तहत राज्य सरकार के फैसले से सदन को अवगत कराया था।


पत्र में किरीट सोमैया ने क्या लिखा?
बीजेपी नेता डॉ. किरीट सोमैया मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लिखे पत्र में कहा है कि लव जिहाद के मामलों में 'लड़कियों' की सुरक्षा के लिए एक्ट/नियमों में बदलाव किया जाए। उन्होंने आगे लिखा है कि अंतर-धार्मिक विवाह रजिस्ट्रेशन में माता-पिता को जानकारी देना जरूरी है। किरीट सोमैया ने लिखा है कि गुजरात सरकार ने लव जिहाद के मामलों में लड़कियों की सुरक्षा के लिए नियम बनाने की पहल की है। पिछले कुछ सालों में हम देख रहे हैं कि कई लव जिहाद मामलों में मुस्लिम लड़के माता-पिता के सपोर्ट से 14 से 18 साल की लड़कियों को बहला-फुसला रहे हैं।
मुस्लिम लड़काें ने दिया धोखा
किरीट सोमैया ने पत्र में आगे लिखा है कि जैसे ही लड़कियां 18 साल की हो जाती हैं, ऐसे मुस्लिम लड़के लड़की को ले जाते हैं और शादी करके उन्हें उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और कुछ हिस्सों में ले जाते हैं। मैंने महाराष्ट्र में ऐसी कई घटनाएं देखी हैं जहां मुस्लिम लड़कों ने एक तरह से हिंदू लड़कियों को धोखा दिया है। गुजरात सरकार ने ऐसी लड़कियों को सुरक्षा देने के लिए कदम उठाए हैं। इस तरह के लव जिहाद मैरिज रजिस्ट्रेशन से पहले लड़कियों के माता-पिता को जानकारी देना जरूरी कर दिया गया है। मैं महाराष्ट्र सरकार से रिक्वेस्ट करूंगा कि वह युवा हिंदू लड़कियों को बचाने के लिए इस तरह के नियमों पर विचार करे। किरीट सोमैया लंबे समय से महाराष्ट्र में लव जेहाद के खिलाफ लड़ाई छेड़े हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ऐलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़…
 23 July 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ में एक एडवोकेट कपल का सामाजिक बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ने दावा किया है कि करीब एक साल से उन्हें शादियों और अंतिम संस्कार…
 23 July 2026
जालौन: यूपी के चर्चित आईएएस अफसर रिंकू सिंह इस बार मुश्किल में हैं। जालौन में न्‍यायिक उप जिलाधिकारी पद पर तैनात आईएएस रिंकू सिंह राठी और ब्‍लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन…
 23 July 2026
गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के भू-स्वामियों की जमीनों के अवैध कब्जे और शोषण के मामले में हाईकोर्ट ने बेहद सख्त रुख…
 23 July 2026
अहमदाबाद: 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री और अब पिछले 12 साल से प्रधानमंत्री के बड़े दायित्व को संभाल रहे नरेंद्र मोदी अपने मंत्रियों के कामकाज पर खुद नजर रखते हैं।…
 23 July 2026
पटना: बिहार में दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट छात्र और कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर माहौल गरम है। पटना में भी उसी तर्ज पर बुधवार को छात्रों ने…
 22 July 2026
पटना: बिहार विधानमंडल के मानसून सत्र के तीसरे दिन सदन के भीतर और बाहर उस समय जोरदार हंगामा देखने को मिला, जब सत्ताधारी दल के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी…
 22 July 2026
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास के पास धरना देने पहुंचे सपा और कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार देर शाम जमकर प्रदर्शन किया। हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस सबको पकड़कर थाने…
 22 July 2026
पटना: बिहार के बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजनीतिक सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा…
Advt.