कितनी ऑसम है... शुभमन गिल पर फिदा हुई लड़की, सपनों के राजकुमार के लिए Tinder से लगाई गुहार

Updated on 02-02-2023 06:41 PM
अहमदाबाद: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी 20 सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) के नाम रहा। मैच के दौरान शुभमन गिल ने शतक जड़ते हुए फैंस का दिल जीतते हुए कीवी टीम के पसीने छुड़ा दिए। शुभमन गिल के इस शतक को देखकर स्टेडियम में बैठी एक लड़की ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।
बीते कुछ सीरीज से शुभमन गिल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके कारण उनको चाहने वालों की लिस्ट लंबी होती जा रही है। अहमदाबाद में भी हुए मैच में स्टेडियम में गिल के नाम का पोस्टर लिए खड़ी एक लड़की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसे देखकर गिल भी शर्म से पानी पानी हो जाएंगे।
    ऐसा क्या है पोस्टर में
    शुभमन गिल ने नाम का पोस्टर लिए इस लड़की ने टिंडर से खास अपील की है। लड़की ने लिखा कि 'टिंडर शुभमन से मैच करा दो'। अब इस लड़की की तस्वीर पर यूजर्स खूब मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। शिवानी नाम के एक यूजर ने लिखा दीदी का मैच करा दो कोई। वहीं पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने भी एक यूजर के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कुछ ऐसा लिखा जिसे पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। बता दें कि आकाश चोपड़ा ने रिट्वीट करते हुए लिखा- हर दिल में गिल। इसके साथ ही उन्होंने हंसने वाली इमोजी भी पोस्ट की है।
    भारत ने जीता मैच
    भारत ने टी20 सीरीज के आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को 168 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने ये सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। बता दें कि पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए। उसके जवाब में जब कीवी टीम पिच पर उतरी तो उनकी पारी महज 66 रन पर सिमट गई। इंटरनेशनल मैचों में न्यूजीलैंड टीम की ये सबसे बड़ी हार मानी जा रही है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.