KKK12 Promo: शो में हाई वोल्टेज ड्रामा, स्टंट को लेकर भिड़े रुबीना दिलैक और मोहित मलिक

Updated on 01-08-2022 11:48 PM

‘खतरों के खिलाड़ी 12’ से प्रतीक सहजपाल बाहर हो गए हैं। उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं रहा। शो में कंटेस्टेंट खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं। इस सीजन को भी दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। आने वाले एपिसोड में स्टंट के साथ-साथ ड्रामा भी देखने को मिलेगा। शो में अभी तक तुषार कालिया, मिस्टर फैजू, मोहित मलिक, रुबीना दिलैक और सृति झा मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में सामने आए हैं। मेकर्स ने एक प्रोमो वीडियो रिलीज किया है जिसमें रुबीना और मोहित एक दूसरे से झगड़ते दिखते हैं। स्टंट को लेकर उनके बीच बहस हो जाती है। 

आने वाले वीकेंड पर ये एपिसोड प्रसारित होगा। जारी किए गए वीडियो में कंटेस्टेंट को दो टीम में बांटा गया। अगला स्टंट सांपों के बीच करना था। इसके लिए मोहित, रुबीना का नाम लेते हैं लेकिन रुबीना स्टंट करने से मना करती हैं। वह कहती हैं कि उन्हें सांपों से डर लगत है। तब मोहित कहते हैं कि उन्हें टीवी पर दिखने के लिए स्टंट करना था। उन्होंने आगे कहा, ‘तुमने ही कल मुझे बोला। वरना ये दोनों (जन्नत जुबैर और कनिका मान) कर सकते थे।‘ मोहित, रुबीना से कहते हैं उन्हें स्टंट करना था क्योंकि वो बीते एपिसोड में दिखी नहीं तो अब उन्हें टीवी पर दिखना था। तब मोहित पर भड़कते हुए रुबीना ने कहा, ‘तुम्हें लगता है मैं ये सब दिखने के लिए कर रही हूं?’ मोहित ने जवाब दिया, ‘तुमने कहा, मैं अभी दिखी नहीं हूं मुझे करना है।‘


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.