केएल राहुल या ईशान, रवि शास्त्री ने बता दिया कौन खेलेगा भारत के लिए WTC का फाइनल

Updated on 18-03-2023 10:21 PM
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने जून में ‘द ओवल’ में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए केएल राहुल का विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर नाम सामने रखा है। शास्त्री ने राहुल का टीम में स्थान पक्का करने के लिए समर्थन किया और कहा कि उनकी मौजूदगी से टीम का बल्लेबाजी ‘लाइन-अप’ मजबूत होगा। राहुल का इंग्लैंड में अच्छा रिकॉर्ड है लेकिन खराब फॉर्म के कारण उन्हें घरेलू सरजमी पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया।


कर्नाटक के इस 30 साल के खिलाड़ी ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुक्रवार की रात पहले वनडे में नाबाद 75 रन की मैच विजयी पारी खेलकर शानदार वापसी की। शास्त्री को लगता है कि राहुल डब्ल्यूटीसी फाइनल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल सकते हैं क्योंकि ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में केएस भरत अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखा सके।
    शास्त्री ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, 'उसने (केएल) सचमुच काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिससे डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले चयनकर्ताओं की दिलचस्पी उनमें बनी रहेगी।' उन्होंने कहा, 'दो चीजें हैं। पहली वनडे सीरीज के लिए जब रोहित शर्मा वापसी करेंगे और दूसरी डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए, जिसमें अगर राहुल विकेटकीपर करते हैं तो उनकी बल्लेबाजी मजबूत होगी।'
    शास्त्री ने कहा, 'राहुल मध्यक्रम (पाचवें और छठे नंबर) में बल्लेबाजी कर सकता है। इंग्लैंड में आपको आमतौर पर विकेटकीपिंग थोड़ी पीछे से करनी होती है। आपको ज्यादा स्पिनर नहीं लगाने पड़ते। उसके (केएल) पास आईपीएल से पहले दो और वनडे हैं। वह इनमें अच्छे प्रदर्शन से उस भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का कर सकता है।'

    राहुल ने इंग्लैड में नौ टेस्ट में दो शतक और एक अर्धशतक से 614 रन बनाए हैं। भारत ने जून में होने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिये क्वालीफाई कर लिया है जिसमें टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। यह भारत का दूसरा डब्ल्यूटीसी फाइनल होगा। 2021 फाइनल में भारत को न्यूजीलैंड से हार मिली थी।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.