केएल राहुल को और मौके मिलने चाहिए, समझें इन फॉर्म शुभमन गिल को क्यों करना पड़ेगा और इंतजार?

Updated on 16-02-2023 07:07 PM
नई दिल्ली: क्या वाकई केएल राहुल की टीम इंडिया में जगह बनती है? पिछले 10 टेस्ट मैच में राहुल ने 32.52 के औसत से 618 रन बनाए हैं। साल 2021 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में आखिरी बार शतक बनाने वाले राहुल का पिछली आठ पारियों में बेस्ट स्कोर 23 रन का रहा है। नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में कप्तान रोहित शर्मा ने सेंचुरी ठोकी, लेकिन उनके ओपनिंग जोड़ीदार राहुल की नाकामी का सिलसिला जारी रहा। इन सब आंकड़ों के बाद आप भी सोच रहे होंगे कि किस बुनियाद पर इन फॉर्म शुभमन गिल की जगह राहुल को अभी और मौके मिलने चाहिए, चलिए समझते हैं।

SEA देशों में शतक बनाने वाले अकेले ओपनर
आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के किसी भी सलामी बल्लेबाज ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में शतक नहीं बनाया है। हर कोई जानता है कि ड्यूक्स और कूकाबुरा की गेंदें किस तरह स्विंग और सीम करती है। बादलों भरे आसमां के नीचे चमकदार ग्रासी विकेट में कोई कलाकार ही शतक लगा सकता है। यही कारण है कि बल्लेबाज विदेशों में अपने शतकों को महत्व देते हैं। सचिन तेंदुलकर अभी भी पर्थ में अपने 116 रन को अपना सर्वश्रेष्ठ मानते हैं क्योंकि यह तेज गेंदबाजी फौज के लिए परफेक्ट पिच पर आया शतक था। ग्राहम गूच ने भारत के खिलाफ अपने तिहरे शतक की तुलना में वेस्टइंडीज पेसर्स के खिलाफ अपने शतकों को अधिक रेट किया।
मुरली विजय जैसा न हो राहुल का हाल
राहुल की हालत देखकर हाल ही में संन्साय लेने वाले मुरली विजय की भी याद आती है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में जैसी मुश्किल पिच पर बढ़िया ओपनिंग कर लगातार रन बनाने वाले मुरली सिर्फ आठ खराब पारियों के बाद घर बिठा दिए गए। उनका करियर खत्म हो गया। राहुल को चोटों की भी रियायत दी जानी चाहिए। अपने छोटे से करियर में वह कई बार इंजर्ड हुए। आईपीएल के दौरान चोटिल हुए। न्यूजीलैंड श्रृंखला से पहले बाईं जांघ में खिंचाव। ऊपरी बाएं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव, जिसने उन्हें श्रीलंका के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रखा, और उनकी बांह पर लगे एक झटके ने उन्हें दक्षिण के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय से बाहर कर दिया।इससे पहले उन्होंने बुखार और फ्लू के अलावा अपने कंधे का ऑपरेशन भी करवाया था।
राहुल पर टाइम इनवेस्ट किया गया
केएल राहुल पर फैंस को यूं बेरहम हो जाना भी नहीं पचता। एक या दो खराब प्रदर्शन के बाद वही चाहने वाले आपके दुश्मन हो जाते हैं, जो पिछले शतक पर तालियां बजाते नहीं थकते। चोट से उबरने के बाद राहुल ने सिर्फ पांच बार बल्लेबाजी की है। यह किसी ऐसे खिलाड़ी को टीम से बाहर करने के लिए बेहद छोटी अवधि है, जिसमें आपने समय निवेश किया है। वापसी के बाद वह किसी पारी में परेशान भी नहीं दिखे। औसतन 59 गेंदों का सामना किया। नागपुर में भी बढ़िया बल्लेबाजी ही कर रहे थे। मुश्किल गेंदों को बढ़िया लीव कर रहे थे। अपनी बल्लेबाजी का लुत्फ उठा रहे थे। शायद, वह और सतर्क हो सकते थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.