विराट कोहली के बैटिंग ऑर्डर पर वायरल हुआ केएल राहुल का रिएक्शन

Updated on 09-09-2022 05:53 PM
रन मशीन विराट कोहली ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने शतक के सूखे को खत्म करते हुए 122 रनों की नाबाद पारी खेल टीम इंडिया को धमाकेदार जीत दिलाई। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कोहली को लंबे समय बात ओपनिंग करने का मौका मिला और किंग कोहली ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका। टी20 इंटरनेशनल में अपना पहला शतक जड़ते हुए कोहली ने भारत को 101 रनों से धमाकेदार जीत दिलाई। मैच के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान केएल राहुल से कोहली के बैटिंग ऑर्डर पर सवाल किया गया तो राहुल ने हंसते हुए जवाब दिया कि तो मैं खुद बैठ जाऊं क्या फिर?
 
दरअसल, एक पत्रकार ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में केएल राहुल से पूछा कि वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली की इस इनिंग को देखें, हमने उन्हें आईपीएल में भी दिखा है, ओपनिंग करते हुए वह 5 शतक लगा चुके हैं, आज भी बतौर ओपनर उनका शतक आया है। तो बतौर उप कप्तान जब टीम मैनेजमेंट में बात होगी तो यह सोचा जाएगा कि वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सीरीज में कोहली बतौर ओपनर ट्राई किया जाए। कोहली ने पिछले साल कहा था कि वह ओपनिंग करना चाहते हैं?राहुल ने पत्रकार के इस सवाल का जवाब हंसते हुए दिया और कहा कि तो मैं खुद बैठ जाऊं क्या फिर? राहुल ने इसी के साथ यह भी साफ कर दिया कि कोहली आगामी सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप में नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।राहुल ने आगे कहा 'विराट का रन बनाना हमारे लिए बहुत बड़ा बोनस है। उसे आज अपनी बल्लेबाजी से खुश होना चाहिए।
 वह पिछली 2-3 सीरीज से अपने खेल पर काम कर रहा है और यह खूबसूरती से सामने आया है। अगर आप इस तरह 2-3 पारियां खेलते हैं , आपको आत्मविश्वास मिलता है। खुशी है कि वह इस तरह से खेल सका। ऐसा नहीं है कि वह केवल तभी शतक लगा सकता है जब वह ओपनिंग कर रहा हो। अगर वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है तो वह भी शतक बना सकता है और यह उस भूमिका के बारे में है जो टीम उससे चाहती है। आज उन्होंने अपनी भूमिका खूबसूरती से निभाई। वह अगली सीरीज में अपनी अगली भूमिका अच्छे प्रदर्शन के साथ निभाएंगे, इस बारे में कोई प्रश्न चिह्न नहीं है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.