केएल राहुल का टी20 वर्ल्ड कप टिकट हुआ पक्का! इन 3 कारणों से समझें पूरी कहानी

Updated on 20-04-2024 05:02 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की भी तैयारियां चल रही हैं। 2 जून से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए बीसीसीआई जल्द ही भारतीय दल की अनाउंसमेंट कर सकती है। हालांकि आईपीएल पर भी सिलेक्टर्स का पूरा फोकस है। जो खिलाड़ी आईपीएल में अच्छा करेगा उसे भारतीय दल में जरूर मौका मिल सकता है। वहीं अब टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ी केएल राहुल की जगह भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए लगभग पक्की हो गई है। आइये आपको इन 3 कारणों से सब कुछ समझाते हैं।

विकेटकीपिंग का अच्छा विकल्प

भारत के पास इस वक्त विकेटकीपर्स की लंबी लिस्ट है। ऋषभ पंत, संजू सैमसन, ईशान किशन, जितेश शर्मा, ध्रुव जुरेल यहां तक दिनेश कार्तिक भी टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इन सब में से कोई दो खिलाड़ी ही वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्ट होंगे। हालांकि अगर विश्व कप में कोई विकेटकीपर बल्लेबाज परफॉर्म नहीं करता तो उनकी जगह केएल राहुल को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है और एक अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाया जा सकता है।

फॉर्म में लौटे केएल राहुल

आईपीएल 2024 में केएल राहुल अच्छे टच में नजर आ रहे हैं। इस सीजन वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में चौथे नंबर पर हैं। केएल राहुल ने 7 मैचों में 143 के स्ट्राइक रेट से 286 रन बनाए हैं। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 82 रन की गजब पारी खेली थी।

अनुभवी और टॉप ऑर्डर में राहुल की आवश्यकता

केएल राहुल अब भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके अनुभव की टी20 वर्ल्ड कप में भारत को जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा राहुल टॉप ऑर्डर में तेज गति से रन बनाने के साथ-साथ एंकर की भूमिका भी निभा सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.