2 साल की हुई क्लिन कारा, राम चरण और उपासना पहुंचे हैदराबाद जू, उनकी बेटी का इस बाघिन से है खास कनेक्शन
Updated on
20-06-2025 05:09 PM
साउथ स्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला 20 जून 2025 को अपनी बेटी क्लिन कारा का दूसरा जन्मदिन मना रहे हैं। दोनों ने इस खास दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने का फैसला किया। वे हैदराबाद में जू में पहुंचे और अपनी बेटी को एक नन्ही बाघिन से मिलवाया। दरअसल, इस बाघिन का जन्म भी पिछले साल हुआ था और उसका नाम भी राम और उपासना की बेटी के नाम क्लिन कारा पर रखा गया था।
जानकारी के मुताबिक, पिछले साल हैदराबाद जू की जर्नी के दौरान एक शावक बाघिन का जन्म हुआ और उसका नाम Klin Kaara के नाम पर रखा गया। ये पल राम चरण और उपासना के लिए एक स्पेशल मेमोरी बन गया। इस साल अपने दूसरे जन्मदिन पर क्लिन कारा पहली बार अपने नाम वाली बाघिन से मिली, जो अब तेजी से बड़ी हो रही है।अपनी बेटी के साथ प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए उपासना ने लिखा, 'एक साल पहले, वो सिर्फ एक छोटी सी शावक थी। आज, वो एक चंचल बाघिन है और उसका नाम हमारी क्लिन कारा के नाम से मिलता है। इस प्यारे से काम के लिए हैदराबाद जू को धन्यवाद। हमारा मानना है कि वन्यजीवों का हक जंगल में ही है, लेकिन हम उन प्रयासों का भी समर्थन करते हैं, जो उनके जीवन को सम्मान देते हैं और देखभाल करते हैं। हम दयालुता, साहस और करुणा के साथ बड़े होने की कामना करते हैं।'
11 साल बाद घर मं गूंजी किलकारी
मालूम हो कि शादी के 11 साल बाद राम और उपासना ने अपने घर में बच्चे का वेलकम किया। दोनों ने अभी तक अपनी लाडली का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है।
इस दिन दिखाएंगे बेटी का चेहरा
RRR स्टार ने एक बार बताया था कि वो अपनी बेटी का चेहरा कब दिखाने वाले हैं। नंदमुरी बालकृष्ण के साथ दिल को छू लेने वाली बातचीत में एक्टर ने कहा कि वो क्लिन का चेहरा तभी दिखाएंगे, जब वह उन्हें 'नन्ना' (पिता) कहकर पुकारेगी। उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी बेटी ने उनकी जिंदगी बदल दी है।
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…