नाइट राइडर्स , मुम्बई और मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीदेंगे प्रीमियर लीग टीमें

Updated on 28-11-2021 08:52 PM

आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), मुंबई इंडियंस (एमआई) और इंग्लिश फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड भी आने वाले समय में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली टी-20 प्रीमियर लीग के लिए टीमों को खरीद सकते हैं। एक अधिकारी के अनुसार इसके लिए छह मालिकों के साथ अलग-अलग स्तर पर चर्चा हो रही है जो अब अंतिम चरण में है।

अधिकारी ने कहा, ‘इनमें से एक कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक हैं जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीजक अपनी ओर से औपचारिकता पूरी कर रहा है। नियम और शर्तों को अंतिम रूप दे दिया गया है। हमें अब केवल इसे अंतिम रूप देने के लिए मुंबई इंडियंस के मालिकों के साथ औपचारिक तौर पर मिलना है। ' इस अधिकारी का मानना है कि अगले सप्ताह फ्रेंचाइजी मालिकों की औपचारिक घोषणाएं होगी। इसी तरह टूर्नामेंट के प्रसारक की घोषणा किए जाने की उम्मीद है।

इस अधिकारी ने कहा, ‘अन्य फ्रेंचाइजी मालिकों में कैपरी ग्लोबल शामिल हैं, जिन्होंने हाल ही में एक आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाई थी। इसके अलावा बिग बैश लीग फ्रेंचाइजी सिडनी सिक्सर्स और आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक किरण कुमार भी खरीदने वालों में शामिल हैं। सभी छह फ्रेंचाइजी मालिकों के साथ अनुबंधों का आदान-प्रदान किया गया है और सफल चर्चाएं हुई हैं। इसके साथ ही वित्तीय शर्तों को अंतिम रूप दे दिया गया है।'

गौरतलब है कि मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिकाना अधिकार वाला ग्लेजर परिवार भी टी-20 लीग में फ्रेंचाइजी का मालिक बनने के लिए तैयार है। इससे वह क्रिकेट लीग में प्रवेश करेगा। प्रीमियर लीग टी-20 की घोषणा इस साल अगस्त में की गई थी, हालांकि उस समय यह स्पष्ट नहीं हुआ था कि इसमें कौन-कौन शामिल हो सकता है। अब लीग एक नॉकआउट चरण के साथ डबल राउंड-रॉबिन प्रारूप में होगी, जिसमें कुल 34 मैच खेले जाएंगे। इनमें चार क्वालीफायर, एक एलिमिनेटर और एक फाइनल होगा जो नॉकआउट चरण का हिस्सा होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप की शुरुआत 1930 में हुई थी। टूर्नामेंट उरुग्वे की मेजबानी में खेला गया था और खिताब भी उरुग्वे ने ही जीता था। 1934 और 1938…
 09 June 2026
नई दिल्ली: लॉर्ड्स टेस्ट में मिली शानदार जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि इंग्लैंड के कुछ खिलाड़ी एक बार फिर मैदान के बाहर के विवादों में घिर…
 09 June 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बूते वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टी20 टीम में एंट्री हो चुकी है। 15 साल के बल्लेबाज को आयरलैंड-इंग्लैंड और एशियन गेम्स 2026…
 09 June 2026
नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजी के बजाय बल्लेबाजी को भारत की सबसे बड़ी चिंता बताते हुए सोमवार को कहा कि टीम को…
 09 June 2026
दांबुला: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेली जा रही ट्राई-सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया की…
 09 June 2026
नई दिल्ली: स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी तरह फिट हैं और भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) की खेल विज्ञान टीम ने उन्हें रविवार से अफगानिस्तान के…
 08 June 2026
नई दिल्ली: तमाम राजनीतिक तनावों और वीजा संबंधी अड़चनों को पार करते हुए ईरान की फुटबॉल टीम आखिरकार मेक्सिको पहुंच गई है। आगामी फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में अब…
 08 June 2026
नई दिल्ली: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने रविवार को कहा कि भारत के लिए डेब्यू की दहलीज पर खड़े स्टार युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को अपने खेल में ढलने का…
 08 June 2026
मुल्लांपुर: भारतीय गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन और युवा स्पिनर मानव सुथार की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में अपनी स्थिति बेहद मजबूत…
Advt.