छत्तीसगढ़ भाजपा में नए समीकरण की दस्तक

Updated on 09-09-2021 08:24 PM
 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने पांच राज्यों के चुनाव प्रभारी घोषित करते हुए छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पूर्व में महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा राष्ट्रीय महासचिव रह चुकीं सरोज पांडेय को यूपी चुनाव के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ सह प्रभारी बनाया गया है। लम्बे समय बाद सरोज पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे अमित शाह की कार्यकारिणी में महासचिव थीं। उनके बाद अध्यक्ष पद सम्हाल रहे जेपी नड्डा की कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को तो शाह की कार्यकारिणी में मिला उपाध्यक्ष पद यथावत रहा लेकिन सरोज पांडेय को नड्डा की कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला तो समझा जा रहा था कि वे राज्य की राजनीति पर ध्यान केंद्रित करेंगी। अब भाजपा ने उन्हें अगले साल होने वाले यूपी चुनाव के लिए सह प्रभारी बनाया है तो छत्तीसगढ़ की भाजपा राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। यूपी चुनाव प्रभारी बनाए गए धर्मेंद्र प्रधान पूर्व में छत्तीसगढ़ में पार्टी के प्रभारी रह चुके हैं और सरोज पांडेय छत्तीसगढ़ भाजपा की जुझारू नेता मानी जाती हैं। वैसे तो यूपी चुनाव में पीएम मोदी और सीएम योगी ही फोकस में रहेंगे किंतु मैदानी रणनीति तैयार करने में धर्मेंद्र प्रधान के साथ सरोज पांडेय की भी अहम भूमिका होगी। छत्तीसगढ़ में भाजपा विपक्ष की भूमिका में है। यहां करीब सवा दो साल बाद चुनाव होंगे। छत्तीसगढ़ के मैदान में ताकत दिखाने से पहले सरोज पांडेय को यूपी चुनाव में दमखम दिखाने का मौका मिल गया है तो जाहिर है कि वहां के परिणाम उनकी संभावनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। यूपी में अपेक्षित परिणाम आने पर सरोज पांडेय का राजनीतिक कद और बढ़ सकता है। बहरहाल यूपी चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा को दायित्व मिलने को भी संभावित सियासी समीकरणों से जोड़कर देखा जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.