जानिए टेनिस प्लेयर सेरेना विलियम्स के बारे में

Updated on 13-08-2022 06:29 PM

मैं वो डिजाइन करती हूं जिसे कॉन्फिडेंट महिलाएं ही पहन सकती हैं’। सेरेना विलियम्स की यह बात सिद्ध करती है कि वे कितने आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। फिर चाहे वह टेनिस हो या फैशन डिजाइनिंग। हाल ही में रिटायरमेंट का संकेत देने वाली सेरेना लगातार 186 सप्ताह तक नंबर वन रह चुकी हैं जो कि एक रिकॉर्ड है।

इन्होंने ‘सेरेना विलियम्स फाउंडेशन’ की स्थापना की है, जो पिछड़े देशों में बच्चों की पढ़ाई पर काम करता है। सेरेना ने 10 से अधिक नाटकों और फिल्मों में भी काम किया है। साथ ही चार कार्टून कैरेक्टर्स को आवाज दी है। मई 2018 में HBO ने इन पर ‘बीइंग सेरेना’ नाम से डॉक्यूमेंट्री बनाई थी। इनकी बेटी ‘एलेक्सिस ओलिंपिया ओहेनियन जूनियर’ है। इसकी एक रोचक कहानी है।

दरअसल सेरेना ने 2017 में जब ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता तब वे प्रेग्नेंट थीं। ऐसे में नाम के शुरुआती दो अक्षर एलेक्सिस और ओलिंपिया को उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के कोड वर्ड से जोड़कर बनाया। अप्रैल 2015 में वोग मैगजीन ने सेरेना को कवर पेज पर छापा था। वोग के कवर पर आने वाली वे पहली अश्वेत महिला खिलाड़ी बनी थीं।सेरेना का जन्म टेनिस कोच रिचर्ड विलियम्स और ओरेसीन प्राइस के घर हुआ था। वे 5 बहनों में सबसे छोटी हैं, जिनमें से वीनस विलियम्स इनकी सगी बहन हैं, जबकि तीन अन्य येतुंदे, लिंड्रिया और ईशा प्राइस सौतेली बहनें हैं। पिता ने तीन शादियां की हैं, जिसमें सेरेना और वीनस दूसरी पत्नी की संतानें हैं। रिचर्ड कम से कम एक बच्चे को टेनिस प्लेयर बनाना चाहते थे। इसलिए वीनस और सेरेना को बचपन से ही ट्रेनिंग देनी शुरू कर दी। दोनों की स्कूलिंग भी घर पर की ताकि वे अधिक टेनिस खेल सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.