जानें चेन्नई और लखनऊ के कड़े मुकाबले में कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन?

Updated on 03-04-2023 06:22 PM
चेन्नई: पहला मैच हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स अपने गढ़ चेपॉक स्टेडियम पर 3 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उतरेगी तो उसका लक्ष्य इस सीजन में जीत का खाता खोलने का होगा। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चार बार की चैंपियन टीम अपने घरेलू मैदान पर चार साल बाद लौटी है। दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह है और उम्मीद है कि पूरा स्टेडियम सीएसके के पीले रंग में रंगा रहेगा।
रुतुराज गायकवाड़ की शानदार पारी के बावजूद चेन्नई को पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने हराया था। चेन्नई के फैंस को बाकी बल्लेबाजों से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो पहले मैच में नाकाम रहे थे। आईपीएल नीलामी में 16 करोड़ 25 लाख रुपये में खरीदे गए इंग्लैंड के सुपरस्टार बेन स्टोक्स पहले घरेलू मैच में अपने आप को साबित करने को बेताब होंगे। बीच के ओवरों में धीमी रन गति के अलावा गेंदबाजों का फॉर्म भी धोनी की चिंता का सबब है।

केएल राहुल की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने शनिवार 2 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स पर 50 रन से बड़ी जीत दर्ज की थी। काइल मायर्स ने तूफानी बल्लेबाजी की तो मार्क वुड ने पांच विकेट चटकाए थे। बल्लेबाजी में मायर्स के अलावा कप्तान राहुल, निकोलस पूरन और मार्कस स्टोइनिस पर भी नजरें होंगी। वहीं गेंदबाजी में वुड के साथ रवि बिश्नोई और के गौतम की भूमिका अहम रहेगी।
कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

चेन्नई सुपर किंग्स: डेवोन कॉन्वे, रुतुराज गायकवाड, बेन स्टोक्स, अंबाति रायुडू, मोईन अली, रविंद्र जाडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, राजवर्धन हंगारगेकर।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: तुषार देशपांडे, अजिंक्य रहाणे, सिमरजीत सिंह, प्रशांत सोलंकी

लखनऊ सुपर जायंट्स: लोकेश राहुल (कप्तान), काइल मायर्स, दीपक हूडा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पंड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, रवि बिश्नोई, अवेश खान।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कृष्णप्पा गौतम, प्रेरक मांकड, मनन वोहरा, करण शर्मा


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.