पाकिस्तान के परमाणु ठिकाने पर गिरी अपनी मिसाइल सोशल मीडिया पर शाहीन के फेल होने की थ्योरी का जानें सच

Updated on 07-10-2023 02:27 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में डेरा गाजी खान (DG Khan) इलाके में एक धमाका हुआ है। यह धमाका पाकिस्तान के परमाणु आयोग कार्यालय के पास हुआ है, जिससे देश हिल गया है। विस्फोट इतना भयानक था कि इसकी आवाज 30-50 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है। हालांकि अधिकारियों ने इसे आतंकी हमला बताने से इनकार कर दिया है। यूरेनियम का यहां भंडार है, ऐसे में यह धमाका दुनिया को भी डराने वाला है। इस बीच रिपोर्ट आ रही है कि पाकिस्तान की शाहीन-3 मिसाइल मिसफायर कर गई और इस न्यूक्लियर फैसिलिटी पर गिरी है।

धमाके के बाद डीजी खान कमिश्नर के प्रवक्ता मजहर शीरानी ने एक तेज धमाका सुनाई देने की पुष्टि की है। इसमें कहा गया कि संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। बयान में कहा गया कि इस बात की प्रबल संभावना है कि साउंड बैरियर टूटा हो लेकिन अभी अंतिम पुष्टि नहीं की जा सकती है। इस घटना में किसी के भी मारे जाने की सूचना नहीं है। सोशल मीडिया पर कई असत्यापित वीडियो के मुताबिक बैलिस्टिक मिसाइल इस परमाणु फैसिलिटी पर फेल हो गई, जिसके कारण धमाका हुआ जो कई किमी दूर तक सुनाई दिया।

क्या छुपा रही पाकिस्तानी सेना

पाकिस्तान की सेना ने कथित तौर पर आसपास के इलाकों में इंटरनेट की सेवाएं बंद कर दी हैं। इसके अलावा धमाके वाले इलाके में मीडिया को भी जाने से रोक दिया है और लोगों को घरों में रहने को कहा है। पाकिस्तानी सरकार ने अभी तक इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन ट्विटर दो तरह की थ्योरी से भरा पड़ा है। पहली थ्योरी के मुताबिक कई पाकिस्तानियों का कहना है कि शाहीन मिसाइल के एक फेल टेस्ट के कारण धमाका हुआ है। वहीं दूसरी थ्योरी के मुताबिक पाकिस्तान के न्यूक्लियर प्लांट पर दुश्मन ड्रोन ने हमला किया है। हालांकि दोनों ही थ्योरी की पुष्टि नहीं हो सकी है।

पहले भी फेल हुई हैं पाकिस्तानी मिसाइल

इससे पहले पाकिस्तान के जमशोरो में भी एक मिसाइल गिरी थी। पाकिस्तान के सिंध रेंज से यह मिसाइल दागी गई थी। अधिकारियों का कहना था कि यह मिसाइल गलती से पाकिस्तान में आई भारत के ब्रह्मोस के जवाब में फायर की गई थी। हालांकि यह टार्गेट तक नहीं पहुंची और बीच रास्ते में ही गिर गई। कुछ इसी तरह की घटना 2020 में हुई थी। तब पाकिस्तान का बाबर-2 मिसाइल बलोचिस्तान में क्रैश हो गया था। हालांकि डीजी खान इलाके में मौजूद परमाणु संयंत्र पर टीटीपी 2012 से हमले की धमकी दे रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.