विश्व के सबसे सशकत एवं ताकतवर नेता के रूप में जाने-जाते नरेंद्र मोदी-अमर

Updated on 18-09-2021 11:23 PM

बिलासपुर बिलासपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक सेवा और समर्पण अभियान का बिलासपुर जिले में शुभारंभ 17 सितंबर शुक्रवार को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में भाजपा कार्यालय बिलासपुर में हुआ इस मौके पर किसानों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान, पोस्ट कार्ड अभियान का शुभारंभ, नमो एप्प डाउन लोड कराया गया एवं जिला चिकित्सालय के वेक्सीनेशन सेंटर में आये हितग्राहियों को गुलाब फूॅल भेंट कर उनका सम्मान कर चर्चा की गई मरीजों को फल वितरण कर प्रधानमंत्री मोदी जी के स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की गई।

इस मौके कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नये भारत के निर्माण की दिशा में हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी सतत् कार्य कर रहे है, इसके लिए वे 24 घंटे राष्ट्र सेवा में लगे रहते है। भारत को एक शक्तिशाली सशक्त समृद्ध राष्ट्र निर्माण के लिए वे प्रयत्नशील हैं यही वजह है कि हमारा देश विश्व के अन्य समृद्ध राष्ट्रो से किसी भी मामले में पीछे नही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की वजह से हमें यह गौरव प्राप्त हुआ है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि आज उनके नेतृत्व में देश का चंहुमुखी विकास हो रहा है और देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है। श्री मोदी ने दुनिया के देशों में अपना लोहा मनवाया ऐसे सशक्त, शक्तिशाली राष्ट्र का नेतृत्व मोदी कर रहे है, जिनके नेतृत्व में देश पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में केन्द्र में सरकार बनी थी, तब हम अल्पमत में थे, लेकिन उनके समय किये गए कार्यो के कारण वह समय एक स्वर्णिम युग के रूप में जाना जाता है। श्री अग्रवाल ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में जब सरकार बनी तब हमें विरासत में 24 लाख करोड़ का कर्जा मिला था जिसे हमें चुकाना पड़ा। उन्होंने देश के हर नागरिकों को बैंको से जोडऩे का लक्ष्य रखा था, फलस्वरूप आज लोगों के 54 करोड़ बैंक में खाते है। इसी वजह से आज लोगों खाते में सीधे पैसा पहुॅच रहा है। त्याग, निष्ठा, सेवा एवं समर्पण की भावना से वे देश की सेवा कर रहे है। श्री मोदी विश्व के सबसे सशकत एवं ताकतवर नेता के रूप में जाने जाते है।

सांसद अरूण साव ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए कहा कि वे विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के शक्तिशाली नेता है। विश्व के अन्य देशो के नेता, मोदी जी द्वार किए गए सुझावो को पूरी गंभीरता से आत्मसात कर उन पर अमल करते है। उनके नेतृत्व में देश निरंतन सुदृढत्र होते जा रहा है और सभी मामलों के आत्म निर्भरता की ओर अग्रसर है। उनके नेतृत्व में देश जल, थल, आकाश सभी तर से पूर्णत: सुरक्षित है।

बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि देश में बड़े विपदायें आयी, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में इन सभी कठिन परिस्थितियों से हम सकुशल सुरक्षित है। विश्व बिरादरी में मोदी जी ने भारत को सर्वोच्च स्थान बनाया है। रक्षा मामलों में सभी सेनाओं को हर क्षेत्रों में सशक्त बनाया और देश को विश्व पटल पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी के दिशा निर्देशों के अनुरूप इस अवसर पर आयोजित सभी कार्यक्रमों में उत्साह पूर्वक भागीदारी बनने की अपील की।

इस मौके पर प्रमुख रूप से मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, पूर्व सांसद लखनलाल साहू, महिला मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, तिलक साहू, भाजपा जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, गोविंद यादव, सुनीता मानिकपुरी, निखिल केशरवानी, दीपक सिंह ठाकुर, राकेश चंद्राकर, दुर्गा प्रसाद कश्यप, जयश्री चौकसे, डॉ.रजनीश पाण्डेय, अशोक विधानी, पल्लव धर, सौरभ कौशिक, तिलक देवांगन, निम्मा जीवनानी, दुर्गा सोनी, गोपी ठारवानी, रमेश जायसवाल, योगेश बोले, विकास मिश्रा, आशीष मिश्रा, मनीष शुक्ला, नुसरत जहॉ सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.