टीम इंडिया में 'कोहिनूर' आ गया... तूफानी बोलर-विस्फोटक फिनिशर और हावी फील्डर हैं मावी

Updated on 08-01-2023 06:59 PM
राजकोट: वर्ल्ड कप चैंपियन, चोटों के झटके और ड्रीम डेब्यू... ये कहानी है शिवम मावी की, जिन्होंने अपनी डेब्यू सीरीज में ही इंडियन टीम में अलग छाप छोड़ी। अगर 24 साल के मावी को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज की खोज कहा जाए तो गलत नहीं होगा। वैसे तो शिवम मावी एक तेज गेंदबाज हैं, लेकिन साथ-साथ ये भी बता दिया कि वो लोअर ऑर्डर में लंबे छक्के लगा सकते हैं और फील्डिंग में पूरी जान लगाते हुए असंभव कैच लपक सकते हैं।


बैट-बॉल-फील्डिंग सब में हावी

यूपी के शिवम मावी ने 2018 में भारतीय टीम को अंडर-19 वर्ल्ड कप दिलाने में अहम रोल अदा किया था। फिर तुरंत ही इंजर्ड हो गए। दोबारा फिटनेस हासिल की औरआईपीएल में केकेआर के लिए धमाल मचाया। मुंबई में खेले गए पहले टी-20 में सिर्फ 22 रन देते हुए चार विकेट झटके। अगले मैच में महंगे साबित हुए तो बल्ले से योगदान दिया। विपरित हालातों में 15 गेंद में ताबड़तोड़ 26 रन कूटे। राजकोट में आखिरी मैच में बैटिंग-बोलिंग के मौके नहीं मिले, तो बाउंड्री पर हैरतंगेज कैच लपका।

ऐसे लिया दौड़ते हुए कैच

शिवम मावी ने चरिथ असलंका की पारी एक शानदार कैच से किया। मैच की दूसरी पारी का 10वां ओवर लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल डाल रहे थे। असलंका को ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी, जिसे लेफ्ट हैंडर बैटर ने हवा में खेला। बॉल बाउंड्री के बाहर छक्के के लिए जा रही थी, लेकिन स्वीपर कवर से अपनी बाईं ओर दौड़ लगाते हुए मावी ने एक शानदार कैच लपककर बता दिया कि वह कितने बेहतरीन ऐथलीट हैं। इस कैच के बाद श्रीलंका का टॉप ऑर्डर लड़खड़ा गया।

भारत के 228/5 के विशाल स्कोर के जवाब में दासुन शनाका की पूरी टीम 16.4 ओवर में 137 रन पर आउट हो गई। टॉप-5 खिलाड़ी में से चार ने कुछ बेहतरीन शॉट्स के साथ पारी की शुरुआत की, लेकिन कोई भी पिच पर टिकने में कामयाब नहीं हुआ। चरिथ असलंका (19) और धनंजया डी सिल्वा (22) ने 20 गेंदों में 33 रनों की साझेदारी कर स्कोरिंग रेट को बढ़ाया। तभी मावी का यह जोरदार कैच आया। इस तरह श्रीलंका ने 91 रन के अंतर से मैच और सीरीज भी गंवाई।


    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.