कोहली विदेशी धरती पर एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बने

Updated on 20-01-2022 07:13 PM

पार्ल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय क्रिकेटर बने हैं। सचिन ने इस दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ा। कोहली ने  मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले एकदिवसीय में नौ रन बनाने के साथ ही सचिन के विदेशी धरती पर 5065 रनों के रिकार्ड को तोड़ा है।

 इस प्रकार अब विराट विदेशों में एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने हैं। विराट ने इस मैच में तीन चौकों की मदद से 63 गेंद में 51 रन बनाये। कोहली के नाम पर अब एकदिवसीय मैचों में विदेशी धरती पर 5108 रन हो गये हैं।

वहीं  श्रीलंका के कुमार संगकारा (5,518) रन बनाकर विदेशी धरती पर एकदिवसीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं। कोहली ने 27 रन पर पहुंचने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पूर्व कप्तान सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ को सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी पीछे छोड़ दिया है।

कोहली अब इस मामले में केवल सचिन से पीछे हैं जिन्होंने एकदिवसीय में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा 2,001 रन बनाये हैं। सचिन अन्य देशों के खिलाड़ियों की अपेक्षा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन जोड़ने के मामले में शीर्ष पर हैं।

कोहली के इस मैच से पहले 1287 रन थे। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में कोहली छठे नंबर पर हैं। वह तेंदुलकर के अलावा रिकी पोंटिंग 1879, कुमार संगकारा 1789, स्टीव वॉ 1581 और शिवनारायण चंद्रपॉल 1559 के पीछे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.