कोहली तो कोहली हैं... बाउंड्री रोकने के चक्कर में हॉस्पिटल पहुंचे थे प्लेयर्स, मैच के बाद किया ये काम

Updated on 16-01-2023 06:15 PM

तिरुवनंतपुरम: भारत ने श्रीलंका को तीसरे और आखिरी वनडे में रिकॉर्ड 317 रन से हराकर क्लीन स्वीप किया। इस शर्मनाक हार से ज्यादा श्रीलंकाई टीम को उनके दो खिलाड़ियों की चोट अखर रही होगी। मैदान पर चोट लगना, इंजरी होना आम बात है, लेकिन जिस अंदाज में दो श्रीलंकाई खिलाड़ी टकराए वो हादसा डराता है। मैच में 46वां वनडे शतक ठोकने वाले विराट कोहली ने बाद में भी दिल जीता, जब दोनों प्लेयर्स का हाल-चाल जानने पहुंच गए।

 
वांडरसे-बंडारा में टक्कर
दरअसल, भारतीय पारी के 43वें ओवर में विराट कोहली के चौके को रोकने की कोशिश में बाउंड्री लाइन पर आशेन बंडारा और जेफ्रे वांडरसे के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसकी वजह से लंबे समय तक खेल रोकना पड़ा। भारतीय फिजियो कमलेश जैन भी उनकी मदद के लिए मैदान पर आए। बाद में दोनों क्रिकेटरों को स्ट्रेचर पर अस्पताल ले जाया गया। मैच में वैसे जेफ्रे वांडरसे काफी महंगे साबित हुए, जिन्होंने 7 ओवर की गेंदबाजी में 59 रन लुटा दिए। बल्लेबाजी में उनकी जगह बतौर कनकशन सब्टीट्यूट दुनिथ वेलालागे उतरे, लेकिन न तो आशेन बंडारा बैटिंग करने आए और न ही उनकी हेल्थ पर कोई अपडेट दिया गया।
फिर पूरा किया शतक
मैच के दौरान भी कप्तान कोहली इस टकराव को लेकर टेंशन में नजर आए। विरोधी कप्तान दासुन शनाका से लगातार बात कर रहे थे। शायद प्लेयर्स का हालचाल जान रहे थे। ये सब तब हुआ जब कोहली का शतक पूरा नहीं हुआ था। बाद में उन्होंने 110 बॉल में 13 चौके और 8 छक्के की मदद से नाबाद 166 रन बनाए।
'विराट' होते जा रहे
वनडे इतिहास की सबसे बड़ी जीत (317 रन) में आकर्षण का केंद्र रहे विराट कोहली। शतकों के बीच एक बार फिर लौटे प्लेयर ऑफ द सीरीज विराट ने पिछले चार वनडे में अपना तीसरा शतक जड़ा। यह वनडे इंटरनेशनल में उनका 46वां शतक है। उनके अलावा ओपनर शुभमन गिल (116 रन, 97 बॉल, 14 फोर, 2 सिक्स) ने अपने वनडे करियर का दूसरा शतक लगाया। इन दो जोरदार पारियों के दम पर भारत ने निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट पर 390 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.