फॉलोऑन बचने पर खुशी से झूम उठे कोहली-रोहित और गंभीर:आकाश के सिक्स से हैरान विराट

Updated on 17-12-2024 03:56 PM

जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप की आखिरी जोड़ी ने भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन में चल रहे तीसरे टेस्ट में फॉलोऑन से बचा लिया। इन दोनों ने आखिरी विकेट के लिए 39 की पार्टनरशिप कर दी है।

आकाशदीप ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर चौका लगातार फॉलोऑन टाला। इसके बाद उन्होंने कमिंस की ही गेंद पर छक्का भी जमाया। इन दोनों शॉट पर भारतीय ड्रेसिंग रूम का रिएक्शन देखने लायक था। कोच गौतम गंभीर, विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा खुशी से झूम उठे।

फॉलोऑन से बचने पर कोहली, रोहित और गंभीर ने हाईफाई सेलिब्रेशन किया

भारतीय पारी का 75वां ओवर कप्तान कमिंस लेकर आए। इस ओवर से पहले भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए मात्र 4 रन की जरूरत थी। कमिंस की दूसरी ही बॉल पर आकाश दीप ने कट शॉट खेलकर गली की दिशा में चौका लगा दिया। इस चौके के बाद ड्रेसिंग रुम में मौजूद भारतीय कोच गौतम गंभीर और विराट कोहली के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

दोनों ने एक दूसरे को ताली देकर हाई-फाई सेलिब्रेशन किया। इसके बाद कोहली ने रोहित के साथ भी हाईफाई किया।

75वें ओवर की चौथी बॉल पर आकाश दीप ने कमिंस को मिडविकेट के ऊपर से सिक्स लगा दिया। फुल लेंथ की बॉल पर आकाश ने स्टेडियम की दूसरी मंजिल पर सिक्स लगाया। इस छक्के को देखने पवेलियन पर मौजूद कोहली अपनी सीट से खड़े होकर खिड़की की तरफ आ गए। यहां उनका रिएक्शन चौकाने वाला था।

आकाश दीप चौथे दिन के स्टंप्स तक 27 रन पर नाबाद हैं। उन्होंने बुमराह (10*) रन के साथ आखिरी विकेट के लिए 54 बॉल पर नाबाद 39 रन जोड़ लिए हैं। पवेलियन पर लौटने पर पूरी टीम ने दोनों को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

आकाश दीप के सिक्स से चौंक गए कोहली

75वें ओवर की चौथी बॉल पर आकाश दीप ने कमिंस को मिडविकेट के ऊपर से सिक्स लगा दिया। फुल लेंथ की बॉल पर आकाश ने स्टेडियम की दूसरी मंजिल पर सिक्स लगाया। इस छक्के को देखने पवेलियन पर मौजूद कोहली अपनी सीट से खड़े होकर खिड़की की तरफ आ गए। यहां उनका रिएक्शन चौकाने वाला था।

आकाश दीप चौथे दिन के स्टंप्स तक 27 रन पर नाबाद हैं। उन्होंने बुमराह (10*) रन के साथ आखिरी विकेट के लिए 54 बॉल पर नाबाद 39 रन जोड़ लिए हैं। पवेलियन पर लौटने पर पूरी टीम ने दोनों को स्टैंडिंग ओवेशन दिया।

2. दिन की पहली बॉल पर राहुल को जीवनदान

​चौथे दिन की पहली बॉल पर केएल राहुल को जीवनदान मिला। पैट कमिंस की गुड लेंथ बॉल को एक्स्ट्रा बाउंस मिला और राहुल मात खा गए। बॉल बल्ले के बाहरी किनारा लेकर दूसरी स्लिप पर खड़े स्मिथ के पास चली गई। हालांकि स्मिथ तैयार नहीं थे और कैच ड्रॉप हो गया। इससे पहले, प्रैक्टिस के दौरान जोश हेजलवुड इंजरी हुए। वे दिन के खेल में नहीं उतरे हैं।

3. स्मिथ ने डाइव लगाकर एक हाथ से राहुल का कैच पकड़ा

43वें ओवर में भारत ने छठा विकेट गंवाया। यहां केएल राहुल 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नाथन लायन ने स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। स्मिथ ने डाइव लगाकर कैच पकड़ा। यहां 67 रन की पार्टनरशिप ब्रेक हुई।

4. रवींद्र जडेजा स्पेशल बैट से खेलने उतरे

तीसरे मैच के दौरान जडेजा स्पेशल बैट से खेलने उतरे। वह जब बैटिंग करने आए तब उनके बल्ले पर 'मारवाड़ी स्टैलियन' लिखा था और घोड़े का स्टिकर लगा हुआ था। मारवाड़ी स्टैलियन राजस्थान के जोधपुर क्षेत्र के घोड़ों की एक नस्ल है। जडेजा को घोड़ों का बहुत शौक है। जडेजा ने इस मैच में 123 बॉल पर 77 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली।

5. बारिश से परेशान हुए स्टार्क

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मैच में लगातार बारिश की खलल से परेशान हो गए। 63वें ओवर में आज चौथी बार बारिश से खेल रुका। यहां स्टार्क ओवर की तीसरी बॉल डालने के लिए तैयार थे। लेकिन बारिश को तेज होता देख अंपायर ने उन्हें बॉलिंग करने से रोक दिया। स्टार्क ने अंपायर को ओवर पूरा करने के लिए बोला, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद वे फ्रस्टेटेड दिखे।

6. कैरी का डाइविंग कैच

63वें ओवर में स्टार्क की बॉल पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने अपनी दाहिनी तरफ छलांग लगाते हुए शानदार कैच लिया। यहां सिराज स्टार्क की फुल लेंथ बॉल पर ड्राइव शॉट खेलने गए, बैट का बाहरी किनारा लगा और कैरी ने शानदार कैच लिया। सिराज 1 रन बनाकर आउट हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
 28 July 2026
नई दिल्ली: पोलियो ने बचपन में कदम रोक दिए, घरेलू हिंसा ने जिंदगी को दर्द से भर दिया, लेकिन शर्मिला धनखड़ ने कभी हार मानना नहीं सीखा। हरियाणा के रेवाड़ी…
 28 July 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के दौरे पर जाने वाली है। दोनों टीमों के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज…
 28 July 2026
नई दिल्ली: 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। घरेलू क्रिकेट के जाने-माने नाम सारांश जैन…
 28 July 2026
ग्लास्गो: घुटने का दर्द फिर से उभरने के कारण राष्ट्रमंडल खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में अपने पहले प्रयास के बाद ही हटने वाले तेजस्विन…
 27 July 2026
ग्लासगो: खेल का मैदान चाहे कोई भी हो, भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तान के सामने जीत दर्ज कर एक अलग सुकून मिलता है। अबकी बार ये मौका मुक्केबाज जादूमणि सिंह के…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का जिम्बाब्वे दौरा खत्म हो चुका है। श्रेयस अय्यर की अगुवाई में युवा टीम इंडिया ने मेजबानों को 3-0 से मात दी। इस सीरीज में…
 27 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा…
 27 July 2026
WWE के इतिहास में कई दिग्गज सुपरस्टार आए, लेकिन जॉन सीना ने जो पहचान बनाई, वह बहुत कम रेसलर्स को नसीब हुई। करीब 2 दशकों तक उन्होंने अपने दमदार मुकाबलों…
Advt.