जोहानिसबर्ग में टेस्ट जीतकर इतिहास रच देगी कोहली सेना

Updated on 02-01-2022 06:50 PM

नई दिल्ली भारतीय टीम 2022 की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट से करेगी। 3 जनवरी से जोहानिसबर्ग में टीम सीरीज को जीतने के इरादे से उतरेगी। विराट कोहली की कप्तानी में अगर भारतीय टीम दूसरा टेस्ट मैच जीत लेती है,तब दक्षिण अफ्रीका में उसकी पहली सीरीज जीत होगी। संयोग से जिस मैदान पर यह मैच खेला जाएगा वह टीम इंडिया का अजेय किला रहा है।

जोहानिसबर्ग में भारतीय टीम अभी तक एक भी टेस्ट मैच नहीं हारी है। वह पहली बार यहां 26 से 30 नवंबर तक 1992 में टेस्ट मैच खेली थी। वह मुकाबला ड्रॉ रहा था। इसके बाद 16 से 20 जनवरी तक 1997 में खेला गया मैच भी ड्रॉ रहा था।टीम इंडिया को इस मैदान पर पहली जीत 2006 में मिली थी। 15 से 18 दिसंबर तक हुए उस मैच को भारतीय टीम 123 रन से जीतने में कामयाब हुई थी। वह दक्षिण अफ्रीका में किसी भी मैदान पर पहली टेस्ट जीत थी।

भारतीय टीम पिछली बार जोहानिसबर्ग में 2018 में खेली थी। 24 से 27 जनवरी तक चले मुकाबले को विराट कोहली की टीम ने 63 रन से अपने नाम किया था। कोहली दक्षिण अफ्रीका में दो टेस्ट मैच जीतने वाले पहले कप्तान बन चुके हैं। अब उनकी नजर तीसरी जीत पर होगी। अगर भारतीय टीम यहां मैच जीत लेती है,तब इतिहास रच देगी।

इसके साथ ही कोहली की नजर निजी उपलब्धि पर भी होगी। अगर वहां जोहानिसबर्ग टेस्ट को जीत लेते हैं,तब संयुक्त रूप से दुनिया के तीसरे सफलतम टेस्ट कप्तान बन जाएंगे। विराट ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान रहे स्टीव वॉ की बराबरी करने वाले हैं। कोहली ने 67 मैचों में कप्तानी की है और 40 में जीते हैं। स्टीव वॉ को 57 मैचों में से 41 में जीत मिली थी। कोहली दूसरा टेस्ट जीतकर वॉ की बराबरी कर सकते हैं। जोहानिसबर्ग में सफलता के बाद उनसे आगे सिर्फ रिकी पोंटिंग (48 जीत) और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (53 जीत) रह जाएंगे।

कोहली के लिए शानदार रहा 2021

कोहली के लिए 2021 का साल टेस्ट में कप्तान के तौर पर शानदार रहा है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के अपने घरेलू मैदान टेस्ट सीरीज में हराया। उसके बाद इंग्लैंड में जाकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में सीरीज जीतने में सफलता हासिल की। साल का अंत सेंचुरियन टेस्ट जीतकर किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.