बॉक्सिंग-डे टेस्ट से पहले टीम से जुड़े कोहली 2 दिन पहले पारिवारिक कारणों से घर लौटे थे

Updated on 25-12-2023 01:38 PM

टीम इंडिया के स्टार बैटर विराट कोहली पहले टेस्ट मैच से पहले साउथ अफ्रीका वापस लौट गए हैं। दो दिन पहले कोहली पारिवारिक कारणों से भारत लौट आए थे। PTI के मुताबिक, कोहली आज यानी 24 दिसंबर को सेंचुरियन पहुंचे और आधे घंटे बाद प्रैक्टिस सेशन में शामिल हो गए।

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से सेंचुरियन में खेला जाएगा।

टीम इंडिया ने प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहाया
टीम इंडिया का पहला प्रैक्टिस सेशन आज सुबह हुआ। इस दौरान कप्तान रोहित शर्मा और कोहली दोनों ने नेट्स में बैटिंग की। उनके अलावा केएल राहुल को विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस करते नजर आए, यानी पहले टेस्ट में राहुल ही बतौर विकेटकीपर प्लेइंग-11 का हिस्सा बनेंगे। रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दूल ठाकुर ने भी गेंदबाजी का जमकर अभ्यास किया।

कोहली, रोहित और बुमराह की वापसी
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और पेसर जसप्रीत बुमराह इस टेस्ट सीरीज से वापसी कर रहे हैं। तीनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे और टी-20 सीरीज में नहीं खेले थे।

टेस्ट सीरीज में 2 मैच खेलेगा भारत
टीम इंडिया साउथ अफ्रीका टूर पर 5 दिसंबर से है। भारत और साउथ अफ्रीका बीच टेस्ट सीरीज से पहले तीन मैचों की टी-20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज भी खेली गई थी। टी-20 सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी और वनडे सीरीज भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम की। टेस्ट सीरीज का पहला मैच 26 से 30 दिसंबर तक खेला जाएगा, दूसरा टेस्ट 3 से 7 जनवरी तक 2024 में होगा।

साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सका है भारत
साउथ अफ्रीका में भारतीय टीम का टेस्ट प्रदर्शन खास नहीं रहा है। टीम इंडिया अब तक साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी है। टीम ने अफ्रीकी मैदानों पर अब तक 8 टेस्ट सीरीज खेलीं। इनमें से एक ड्रॉ रही, जबकि 7 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

टीम ने साउथ अफ्रीका में अब तक 23 टेस्ट मैच खेले। टीम को महज 4 में जीत मिली, जबकि 7 मुकाबले ड्रॉ रहे। बाकी 12 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

भारत का टेस्ट स्क्वॉड
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अभिमन्यु ईश्वरन, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा और केएस भरत (विकेटकीपर)।

पहले टेस्ट की पॉसिबल प्लेइंग-11
रोहित, यशस्वी, शुभमन, विराट, श्रेयस, जडेजा, राहुल (विकेटकीपर), शार्दूल/अश्विन, बुमराह, सिराज और प्रसिद्ध।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.