संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता रस्साकशी में विजेता बना कोरबा

Updated on 20-09-2021 06:52 PM

कोरबा  संभागीय खेल प्रतियोगिता सक्ती के लिए जी.पी. भारद्वाज जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा एवं प्यारे लाल चौधरी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी के कुशल निर्देशन में सक्ती रवाना हुई जिसमें कोरबा, जांजगीर, सक्ती, रायगढ़, मुंगेली और बिलासपुर जिले के प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिसमें कोरबा बालिकाओ के द्वारा रस्साकशी 17 वर्ष फाइनल में मुंगेली को हराकर विजेता बनी एवं रस्साकशी बालिका19 वर्ष मे फाइनल जांजगीर को हराकर कोरबा जिले की दोनों टीम विजेता रही।

       जिसमें रागिनी मन्नेवार, अभिलाषा मन्नेवार, पूजा मन्नेवार, पायल मन्नेवार, सोनम शुक्ला, सविता पटेल, आफरीन बानो, अनीशा कुर्रे, नीतू यादव, रेणु पाटले, भुनेश्वरी साहू, छाया कारकेल, कनक चौहान, सुनिधि चौहान, मुन्नी आंचल सोनवानी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरी कला एवं कन्या साडा के संयुक्त कोरबा टीम के खिलाड़ी रहे। प्रमुख प्रबंधक गोपाल दास महंत, कोच सनत कालेलकर व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सुखरीकला (करतला) के नेतृत्व में कोरबा टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजय हासिल किया।

      इस अवसर पर उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारी महोदया श्रीमती मीता मुखर्जी जिला सक्ती अमर सिंह राज सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी सक्ती ने जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सत्यवान साहू रायगढ़, संजय यादव जांजगीर, रवि रमन राठौर सक्ती, रीना चंद्रवंशी मुंगेली, अवध चंद्राकर बिलासपुर, शंकर, सुमन, अभय, गोपाल, धनराज, नैतिक दास कोरबा उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.