रात्रि गश्त पर निकले कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी सोनवानी को जारी किया कारण बताओ नोटिस

Updated on 13-09-2021 09:45 PM
 कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल रात्रि जिले के आकस्मिक भ्रमण पर निकले। आकस्मिक भ्रमण के दौरान थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम बरबसपुर में वाहनों का लंबा जाम लगा पाया। जिसे भोजराम पटेल द्वारा स्वयं एवं अपने ड्राइवर तथा गनमैन के सहयोग से क्लियर करा कर आवागमन बहाल कराया। इसके पश्चात थाना कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण किया।
      इस दौरान थाना के अभिलेखों का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सनत सोनवानी अनुपस्थित मिले। उपनिरीक्षक भावना खंडारे थाने में उपस्थित मिली। सीसीटीएनएस ऑपरेटर द्वारा सीसीटीएनएस कार्य करते पाए जाने पर उससे बातचीत कर प्रोत्साहित किया। इसके बाद थाना कोतवाली क्षेत्र में गश्त की स्थिति का जायजा लिया। 1 पॉइंट पर गश्त पर लगे कर्मचारी नहीं पहुंचे थे, पूर्व में सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि रात्रि गश्त रवाना करने के पश्चात थाना छोड़े किंतु थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा स्वयं रात्रि गश्त रवाना नहीं किया गया इस संबंध में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा थाना प्रभारी सनत सोनवानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। ड्यूटी पर उपस्थित उप निरीक्षक भावना खंडारे को सही समय पर गश्त पर रवाना करने के निर्देश दिए। साथ ही गश्त पॉइंट पर कर्मचारी के नहीं पहुंचने पर भी रात्रि गश्त अधिकारी द्वारा अनुपस्थिति दर्ज नहीं किए जाने पर फटकार लगाते हुए रात्रि गश्त अधिकारी को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु कहा गया है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.