कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक पहुंचे ग्रामीणों के बीच, किया सीधा संवाद

Updated on 15-09-2021 10:27 PM
 कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल थाना उरगा क्षेत्र के ग्रामो का भ्रमण एवं कानून व्यवस्था की जानकारी लेने निकले , ग्रामीणों से वार्तालाप कर उनकी समस्याओं को सुना औऱ कानून व्यवस्था की जानकारी ली। छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया डीजीपी डी.एम. अवस्थी द्वारा विगत दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी पुलिस अधीक्षकों की मीटिंग लेकर शहरी पुलिसिंग के अलावा ग्रामीण पुलिसिंग पर भी जोर देने के निर्देश दिए थे। पुलिस अधीक्षक श्री पटेल ने सभी थाना प्रभरियों को निर्देश का पालन करने आदेशित किया है, निर्देश के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा गांव में चलित थाना लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा रहा है।
        पुलिस अधीक्षक कोरबा भोजराम पटेल स्वयं थाना उरगा के अंतर्गत आने वाले ग्रामों के भ्रमण पर निकले। भ्रमण दौरान गांव में रुक-रुक कर ग्रामीणों, स्कूली शिक्षकों, शासकीय कर्मचारियों से कानून व्यवस्था, उरगा पुलिस थाने में पदस्थ पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का व्यवहार, शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही, महिला सुरक्षा, गांव में ठगी करने वाला गिरोह,सरकारी योजनाओं का लाभ, शिक्षा एवं स्वास्थ्य की स्थिति, आदि विषयों पर ग्रामीणों से खुलकर चर्चा की। ग्राम मड़वारानी में साप्ताहिक बाजार लगा देख कर साप्ताहिक बाजार में आए ग्रामीणों से खेती किसानी, फ़सल की स्थिति आदि के सम्बंध में जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुना। बाजार में आस-पास के गांवों सहित जांजगीर चाम्पा क्षेत्र के ग्रामीण और व्यापारी भी आए थे। भोजराम पटेल ने सब्जी बेच रहे ग्रामीणों से बातचीत की और बरसात के मौसम में कौन कौन सी सब्जी की खेती किए हैं, खेती में किस तरह की परेशानी आ रही है, जैसी जानकरियां ली और सब्जी भी खरीदी उसके साथ ही माँ मड़वारानी के मंदिर में पूजा अर्चना कर कोरबा जिले वासियों के अमन चैन की दुआ भी मांगी । इस दौरान थाना प्रभारी उरगा विजय चेलक सहित थाना के अन्य स्टाफ भी उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.