कोरबा एसडीएम सुनील नायक गिरदावरी जांच करने पहुंचे बरपाली

Updated on 17-09-2021 06:15 PM
कोरबा  गिरदावरी राजस्व विभाग द्वारा किया जाने वाला एक महत्वपूर्ण काम है जो पटवारी द्वारा प्रत्येक गांव में जाकर किया जाता है जिसका सतत निरीक्षण करने का निर्देश भी शासन द्वारा जारी किया गया है। एसडीएम कोरबा सुनील नायक के द्वारा बरपाली क्षेत्र में पटवारियों के द्वारा किए जा रहे गिरदावरी की आकस्मिक जांच की। एसडीएम कोरबा सुनील नायक के द्वारा बरपाली, पुरैना, खरहरि, कोथारी तथा फ़रसवानी में किए जा रहे गिरदावरी की पटवारी राजस्व अभिलेख से मिलान कर जांच की, साथ ही पटवारियों से विधिवत ग्राम में सूचना एवं मुनादी के साथ सही गिरदावरी करने के निर्देश दिए, साथ ही साथ कंप्यूटर में एंट्री के भी निर्देश दिए। एसडीएम कोरबा सुनील नायक उन खसरो का अवलोकन किया जो इस वर्ष पड़त है तथा जिसमें पूर्व में फसल ली गई थी।
        उन्होंने धान की फसल के अलावा अन्य फसल वाले खसरा नंबर में किए गए गिरदावरी की जांच भी की। गिरदावरी जांच के पूर्व एसडीएम सुनील नायक अचानक बरपाली उप तहसील का भी दौरा किया। जहां अधिवक्ता संघ के द्वारा औपचारिक मुलाकात कर बैठक व्यवस्था की समस्या से एसडीएम साहब को अवगत कराया गया। गिरदावरी जांच के दौरान एसडीएम साहब के साथ बरपाली प्रभारी तहसीलदार डॉ. रवि शंकर राठौर, पटवारी नंदलाल, रविंद्र महन्त, टिकेश्वर राठौर, गिरधर राठौर एवं ग्राम कोटवार उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.