दूसरे चरण में बेहतर प्रदर्शन करेगी केकआर : मैकुलम

Updated on 15-09-2021 05:27 PM
दुबई । कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम को उम्मीद है कि 19 सितंबर से यूएई में लीग फिर शुरू होने पर टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी। केकेआर टीम का प्रदर्शन पहले हाफ में अच्छा नहीं रहा और टीम सातवें स्थान पर है पर रही थी। मैकुलम इससे निराश नहीं हैं। उन्होंने कहा , ‘हम दूसरे चरण में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हमें  एक दूसरे का मनोबल बढाना होगा और अगले चार से पांच सप्ताह शानदार प्रदर्शन करना होगा।' केकेआर के दूसरे चरण में केकेआर का मुकाबला 20 सितंबर को अबुधाबी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) से होगा। इससे पहले कोच ने खुलासा किया है कि आईपीएल के पहले चरण में जब कोरोना संक्रमण फैला तब सभी खिलाड़ी बेहद डरे हुए थे।  स्पिनर वरूण चक्रवर्ती और तेज गेंदबाज संदीप वारियर सबसे पहले मई में कोरोना संक्रमित पाये गए थे। 
उन्होंने कहा, ‘पिछली बार सत्र के पहले चरण के दौरान मुझे लगता है कि हम बहुत ज्यादा डरे हुए थे।' उस समय भारत में कोरोना की दूसरी लहर फैली हुई थी जिससें कई मौतें हुईं। केकेआर के साथ एक खिलाड़ी के तौर पर आईपीएल की शुरुआत करने वाले 39 वर्ष के मैकुलम अब उसी टीम में कोच हैं और उन्हें उम्मीद है कि उनकी टीम खराब प्रदर्शन को पीछे छोड़कर आगे बढ़ेगी।  अपनी कोचिंग शैली के बारे में उन्होंने कहा, ‘जब मैने भारत छोड़ा तो हर किसी ने कोच के रूप में मुझे जान लिया था और अब उन्हें यह भी पता है कि मैं टीम से कैसा प्रदर्शन चाहता हूं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.