कृति सैनन ने मधुबाला की बायोपिक में काम करने की जाहिर की इच्छा

Updated on 05-09-2021 09:51 PM
मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक पर काम करने की इच्छा जाहिर की हैं। एक इंटरव्यू के दौरान कृति ने कहा कि वह दिग्गज एक्ट्रेस मधुबाला की बायोपिक करना चाहती हैं। इसे लेकर वह काफी एक्साइटेड भी हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी फेवरिट एक्ट्रेसेज के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि ‘हमारी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ आइकोनिक पर्सनैलिटीज रही हैं, जिनके जीवन के बारे में लोग सच में ज्यादा नहीं जानते हैं। लेकिन लोगों को उनके बारे में पता होना चाहिए।’ कृति सैनन ने कहा, ‘और मैं मधुबालाजी के अलावा। मीना कुमारी की बायोपिक में उनका किरदार निभाना पसंद करूंगी। दोनों अपने समय की आइकोनिक अदाकाराएं रही थीं और मुझे व्यक्तिगत रूप से भी उनके बारे में और जानना अच्छा लगेगा।’ इत्तेफाक से फिल्म इंडस्ट्री में मधुबाला की बायोपिक को लेकर इन दिनों की एक्ट्रेस काफी इंटरेस्ट दिखा रही हैं। दिवंगत एक्ट्रेस की बहन मधुर भूषण मधुबाला की लाइफ पर एक फिल्म बनाने की इच्छुक हैं। खबर के मुताबिक, डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया मीना कुमारी की एक बायोपिक बनाना चाहते थे, जिसमें विद्या बालन को उनका किरदार निभाना था। मगर, अब खबर है कि मीना कुमारी की लाइफ पर अब एक वेब सीरीज बनाने की प्लानिंग चल रही है। अब कृति सैनन ने भी 60 के दशक की दिग्गज एक्ट्रेस का किरदार निभाने की इच्छा जताई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति सैनन के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें प्रभास के साथ ‘आदिपुरुष’, टाइगर श्रॉफ के साथ ‘गणपत’, अक्षय कुमार के साथ ‘बच्चन पांडे’ और वरुण धवन के साथ ‘भेड़िया’ शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.