कृति सेनन ने बहन नूपुर के संगीत में उड़ाया गर्दा, 'लॉलीपॉप' गाने पर लगाए ठुमके, तो यह बोले यूजर्स

Updated on 10-01-2026 01:09 PM
कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन की शादी का जश्न शुरू हो चुका है। नुपूर की सिंगर स्टेबिन बेन से उदयपुर में शादी हो रही है। हाल ही नुपूर की संगीत सेरिमनी हुई, जिसमें कृति सेनन ने महफिल लूट ली। उन्होंने हिट भोजपुरी गाने 'लगावे तू जब लिपिस्टिक' पर जोरदार डांस किया। साथ में एक्टर वरुण शर्मा ने भी जबरदस्त ठुमके लगाए। संगीत सेरिमनी से कृति सेनन के डांस वीडियोज सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इन पर यूजर्स के भी मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने तो 'रेडिट' पर वायरल हुए कृति सेनन के डांस वीडियो पर लिख दिया कि बेटा छोटी बहन की तो शादी हो गई, तुम कब करोगी? कृति ने मां के साथ भी एक स्पेशल डांस परफॉर्म किया, जो उन्होंने नूपुर के लिए प्लान किया था। यह बेहद भावुक पल था।

बहन के संगीत में एक के बाद एक कई गानों पर नाचीं कृति सेनन

कृति सेनन ने बहन के संगीत में एक के बाद एक कई हिंदी और भोजपुरी गानों पर डांस की झड़ी लगा दी। उनके ठुमके और लटके-झटके देख सब खुश हो गए। मजेदार तो तब हुआ, जब वरुण शर्मा 'लगावे तू जब लिपिस्टिक' पर डांस कर रहे थे, और कृति बीच में पहुंच गईं। फिर तो उन्होंने ऐसे ठुमके लगाए कि सब देखते रह गए। इस वीडियो पर यूजर्स ने काफी कमेंट किए हैं।

यूजर्स ने कृति सेनन का डांस देख यह सब कहा

एक ने लिखा है, 'क्या भोजपुरी गाने बड़े लोगों की शादियों में भी बजते हैं?' एक ने लिखा, 'भई, भोजपुरी गाने पर तो कृति ने गर्दा उड़ा दिया।' एक बोला, 'वाह लॉलीपॉप गाना इस लेवल की शादियों में भी बज रहा है।' एक यूजर ने कृति के लिए लिखा, 'कृति को देख रिश्तेदार बोल रहे होंगे कि बेटा छोटी बहन की शादी हो गई, तू कब करेगी?'

कृति सेनन ने मां के साथ दी भावुक परफॉर्मेंस

नूपुर सेनन के संगीत से एक और वीडियो सामने आया, जिसमें कृति मां के साथ बहन के लिए एक इमोशनल परफॉर्मेंस देती दिखीं। दोनों ने नूपुर की बलाएं लीं और खूब प्यार लुटाया।

11 जनवरी को नूपुर की स्टेबिन बेन संग उदयपुर में शादी

मालूम हो कि नूपुर और स्टेबिन बेन की शादी की रस्में हल्दी के साथ शुरू हुई थीं। अब कपल 11 जनवरी को ईसाई रीति-रिवाजों से शादी करेगा। नूपुर और स्टेबिन बेन काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। नूपुर ने हाल ही सगाई की तस्वीरें शेयर कर रिलेशनशिप पब्लिक किया था। कुछ दिन पहले ही नूपुर और स्टेबिन शादी के लिए उदयपुर पहुंचे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.