बीते जमाने की ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाएंगी कृति सैनन

Updated on 10-06-2022 09:00 PM

मुंबई हिंदी सिनेमा की ट्रेजेडी क्वीन के नाम से प्रसिद्ध बीते जमाने की दिग्गज अभिनेत्री मीना कुमारी की बायोपिक को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। इस बायोपिक में मीना कुमारी का रोल बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन निभाएंगी और इसे हंसल मेहता डायरेक्ट करेंगे। इस खबर को कृति सैनन की टीम ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर कर कंफर्म कर दिया है, लेकिन हंसल मेहता का बयान काफी चौंकाने वाला है।


दिग्गज अभिनेत्री मीना कुमारी के बायोपिक बनाने की प्लानिंग कई महीनों से चल रही है। इस फिल्म में मीना कुमारी का लीड रोल प्ले करने का ऑफर कृति सेनन को मिला है। मीना कुमारी के बायोपिक के सिलसिले में कृति और हंसल मेहता बॉलीवुड के फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा के ऑफिस में एक साथ स्पॉट हुए। कृति सेनन की टीम ने इंस्टाग्राम पर हंसल मेहता के साथ तस्वीर शेयर कर इस खबर को कंफर्म किया कि मीना कुमारी की बायोपिक बन रही है।


उन्होंने ट्विटर पर लिखा मीना कुमारी के बायोपिक के लिए कृति सेनन हंसल मेहता के साथ काम कर रही हैं। ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्द। यहां तक तो सब ठीक था, लेकिन हंसल मेहता ने कृति के इस पोस्ट को शेयर कर लिखा ओके। हम मुकेश छाबड़ा के ऑफिस में मिले और बातें की। बाकी फिलहाल सिर्फ अटकलें हैं। हंसल मेहता के इस पोस्ट के बाद मामला कुछ पेंचीदा लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि मीना कुमारी के बायोपिक को लेकर अभी कुछ संशय है। अब जब खुद कृति ने भी इसका कंफर्मेशन दे दिया है तो हंसल मेहता का पोस्ट कंफ्यूजन क्रिएट कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.