ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की विक्रम वेधा के बाद किसी फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे केआरके

Updated on 24-09-2022 06:22 PM

क्रिटिक व अभिनेता केआरके (KRK) अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। केआरके के ट्वीट्स और रिव्यूज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहते हैं। ऐसे में केआरके ने एक ट्वीट किया है, जिससे उनके फैन्स उदास हो गए हैं। केआरके का कहना है कि सैफ अली खान (Saif Ali Khan), ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और राधिका आप्टे (Radhika Apte) स्टारर फिल्म विक्रम वेधा (Vikram Vedha) के बाद वो किसी भी फिल्म का रिव्यू नहीं करेंगे।

क्या है केआरके का ट्वीट
केआरके ने सोशल मीडिया पर ऐसा ट्वीट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा, 'आई क्विट, विक्रम वेधा आखिरी फिल्म होगी जिसका मैं रिव्यू करूंगा। आप सभी का शुक्रिया मेरे रिव्यूज पर भरोसा करने के लिए और मुझे बॉलीवुड के इतिहास का सबसे बड़ा क्रिटिक बनाने के लिए। बॉलीवुड के सभी लोगों का भी शुक्रिया मुझे बतौर क्रिटिक न अपनाने के लिए और मेरे रिव्यूज को रोकने के लिए ढेर सारे केस करने के लिए।' अपने ट्वीट में केआरके ने दिल का इमोजी भी बनाया है।

कैसा है सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन
बता दें कि केआरके के इस ट्वीट पर तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ओर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स केआरके के इस फैसले से काफी खुश हैं तो दूसरी ओर ढेर सारे फैन्स उनके इस फैसले के पीछे की वजह जानना चाह रहे हैं। इसके साथ ही साथ कई ऐसे सोशल मीडिया यूजर्स भी हैं, जो कह रहे हैं कि ये केआरके का टीआरपी स्टंट है और विक्रम वेधा के बाद भी वो रिव्यूज करता रहेगा। वहीं कई फैन्स केआरके के इस ट्वीट से उदास भी हैं और ऐसा न करने के लिए कह रहे हैं।

विक्रम वेधा पर पहले भी किया था ट्वीट
याद दिला दें कि इससे पहले भी केआरके ने सैफ अली खान और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म विक्रम वेधा को लेकर एक ट्वीट किया था। अपने ट्वीट में केआरके ने लिखा था,'मैं जरूर विक्रम वेधा का रिव्यू करूंगा, अगर बॉलीवुड वाले लोगों ने फिल्म रिलीज होने से पहले मुझे जेल में दोबारा नहीं डाला तो।' केआरके का ये ट्वीट तेजी से वायरल हुआ था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.