न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम के लिए काल हैं कुलदीप! रोहित का यह है मास्टर प्लान

Updated on 18-01-2023 07:28 PM
नई दिल्ली: अभी कुछ हफ्ते भी ठीक से नहीं बीते हैं कि टीम इंडिया न्यूजीलैंड में कीवी टीम के साथ वनडे सीरीज खेल रही थी। लेकिन, आज से फिर से वो एक और सफेद गेंद की सीरीज में आमने-सामने हैं। भारत को भारत में वन-डे सीरीज हराना उतना ही मुश्किल है जितना कि टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को उसकी सरजमीं पर मात देना। पिछले 13 साल में 25 में से 22 सीरीज टीम इंडिया ने जीती है और मौजूदा न्यूजीलैंड टीम से ये उम्मीद करना कि वो ऐसा कमाल करने वाली चौथी टीम बन सकती है तो ये शायद अनुचित होगा लेकिन, इसका मतलब ये कतई नहीं है कि कीवी टीम भी भारतीय जमीं पर फिसड्डी साबित होती रही है।
इसके उलटे हाल के सालों में वन-डे सीरीज के दौरान न्यूजीलैंड सीरीज को आखिरी मैच तक जिंदा रखने में कामयाब रहा जो कम मामूली बात नहीं है। टीम इंडिया जो कुछ हफ्ते पहले न्यूजीलैंड में खेली थी वो तो एकदम से बदल गई है। उस टीम के कप्तान शिखर धवन प्लेइंग इलेवन तो क्या टीम में ही नहीं है। अर्शदीप सिंह को रणजी ट्रॉफी मैचों में शिरकत करने के लिए कह दिया गया है ताकि वो अपनी गेंदबाजी की मांसपेशियां और मजबूत कर पाएं, जिससे वो वन-डे और भविष्य में टेस्ट मैचों के लिए खुद को तैयार रख पाएं
अर्शदीप की जगह नाटकीय अंदाज में शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई है जो इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं। रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ चाहते हैं कि भारत का गेंदबाजी आक्रमण ऐसा रहे जिसके चलते उनके पास कम से कम 6 विकल्प तो रहे ही और इसी वजह से शार्दुल आए हैं और यही वजह से वाशिंगटन सुंदर को भी इलेवन में मौका मिले, क्योंकि अक्सर पटेल भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। एक बार फिर से युजवेंद्र चहल के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। ये साफ नहीं हो पाया है कि वो अब पूरी तरह से फिट हैं या नहीं क्योंकि पिछले 2 वन-डे वो अनफिट होने के चलते नहीं खेल पाए थे। लेकिन उनके साथी कुलदीप यादव के लिए ऐसी कोई समस्या नहीं है। वो खेलेंगे लेकिन उनके लिए मुकाबला आसान नहीं होगा।
खासकर, न्यूजीलैंड के नए कप्तान टॉम लैथम के खिलाफ जिनका निजी रिकॉर्ड भारत के खिलाफ असाधारण तो है ही साथ ही कुलदीप के खिलाफ भी वो बेहद प्रभावशाली रहें हैं। चलते चलते एक बात और जो शायद भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को हजम ना होती अगर टीम इंडिया किसी अहम विदेशी दौरे पर होती और उसके लिए विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के नाम पर आराम दे दिया जाता! कीवी टीम ने कुछ ऐसा ही किया है।
पाकिस्तान के खिलाफ इसी महीने 0-1 से पिछड़ने के बाद पलटवार करते हुए 2-1 से वनडे सीरीज जीतने वाले टीम के अहम सदस्य केन विलियमसन और टिम साउदी इस टीम का हिस्सा नहीं है। ऐसा न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2023 तक अपने बेहद व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए किया है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि मेहमान टीम इस सीरीज को हर हाल में जीतने के इरादे से नहीं आई है और इसका मतलब ये भी है कि दबाव पूरी तरह से टीम इंडिया पर ही होगा। और इस दबाव का फायदा भी टीम को होगा अगर वो हर मैच जीते तो आईसीसी रैंकिंग में न्यूजीलैंड को पछाड़कर वो नंबर 1 बन जाएंगे। फिलहाल कीवी नंबर 1 पर काबिज है टीम इंडिया चौथे पायदान पर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
Advt.