अभिनेता सिद्धार्थ की अंतिम यात्रा की तस्वीरों को लेकर गुस्से में कुशाल ठंडन, लिखा सोशल मीडिया से जा रहा हूं…

Updated on 06-09-2021 07:21 PM
मुंबई। अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद लोग अभी भी सदमे में हैं। लोग ये समझ नहीं पा रहे हैं कि 40 साल के फिट सिद्धार्थ शुक्ला आखिर कैसे इतनी सी उम्र में अलविदा कह गए। सिद्धार्थ की अंतिम यात्रा की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुए, जिन्हें देखने के बाद अनुष्का शर्मा से लेकर गौहर खान, सुयश राय, राहुल वैद्य जैसे सितारों ने नाराजगी जाहिर की है।वहीं, अब इन फोटोज और वीडियोज को देखकर अभिनेता कुशाल टंडन ने सख्त गुस्सा दिखाया और सोशल मीडिया से विदा लेने का फैसला कर लिया। 
कुशाल टंडन ने शेयर किया, सोशल मीडिया से जा रहा हूं… तब तक समाज में और अपने परिवार में इंसान बने रहें। दरअसल, उनका गुस्सा सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के दौरान आने वाली तस्वीरों और वीडियोड को लेकर था। कुशाल टंडन ने कहा, ‘शर्म से अपना सिर झुकाओ, जो कुछ भी हो रहा है उससे नाखुश हूं। अगर आप सच में रिस्पेक्ट देना चाहते हैं,तब प्रेयर करें उनकी आत्मा के लिए। ना कि फोटोज क्लिक करने का मौका ढूंढें। तुम्हारी आत्मा को शांति मिले सुपर स्टार। 
कुशाल ने सिद्धार्थ के साथ का अपना वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो शेयर कर लिखा था, और क्या हम पीछे छोड़कर जा रहे हैं? प्यार, पैशन और एक-दूसरे को लेकर गहरी करुणा। क्यों ये सब हम तब फॉलो नहीं करते जब जिंदा होते हैं। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है, प्यार ज्यादा करें, जज कम करें, प्यार ज्यादा करें और जो आपके साथ हैं उनके साथ अच्छे से रहें ना कि उनके जाने के बाद, तुम बहुत जल्दी चले गए भाई, सुशांत को मेरा प्यार देना।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
'धुरंधर 2' में मेजर इकबाल के रोल से छाए एक्टर अर्जुन रामपाल ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल और दर्दनाक दौर के बारे में बात की है।…
 09 June 2026
'पेद्दी' में जान्हवी कपूर के किरदार को ऑब्जेक्टिफाई किए जाने और उत्तेजक कैमरा एंगल दिखाने पर जहां मेकर्स की खूब आलोचना हो रही है। फिल्म के कई सीन्स में जान्हवी…
 09 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता के बॉस का किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी ने हाल ही में असित कुमार मोदी के साथ अपने रिश्ते के…
 09 June 2026
मशहूर हरियाणवी सिंगर पेप्सी शर्मा का हाल ही निधन हो गया। उनके सीने में तेज दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, पर उन्होंने दम…
 09 June 2026
फेमस फिल्म, टीवी एक्ट्रेस, मॉडल और सिंगर मंजरी फडणीस का एक वीडियो इस वक्त काफी चर्चा में है, जिसमें वो फूट-फूट कर रोती-बिलखती दिख रही हैं। वीडियो ऐसा है जिसे…
 09 June 2026
'बॉर्डर 2' से धमाका करने के बाद सनी देओल अब नई फिल्म 'बंटवारा 1947' के साथ तैयार हैं। इसका मोशन पोस्टर जारी कर दिया गया है और साथ ही रिलीज…
 08 June 2026
ऑस्कर अवॉर्ड विनर म्यूजिशियन एआर. रहमान ने रविवार को पंजाब में अटारी-वाघा बॉर्डर पर पहली बार लाइव परफॉर्मेंस देकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को म्यूजिक के जरिए सलामी…
 08 June 2026
कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आने वाली हैं, ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय खुलकर रखी है। उनका मानना है कि आज भी…
 08 June 2026
हरियाणवी रागनी, लोक गीतों और संगीत की दुनिया को बड़ा झटका लगा है। हरियाणवी रागनी मंच का पर्याय बन चुके पेप्‍सी शर्मा अब इस दुनिया में नहीं हैं। महज 38…
Advt.