कियोंग-सिवेई की जोड़ी ने जीता बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स का गोल्ड:मेडल सेरेमनी में कियोंग के बॉयफ्रेंड्स ने घुटने पर बैठकर किया प्रपोज

Updated on 03-08-2024 01:33 PM

चीन की बैडमिंटन खिलाड़ी हुआंग या कियोंग पेरिस ओलिंपिक को अपने जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगी। उन्होंने 2 अगस्त को अपने पार्टनर झेंग सिवेई के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स में गोल्ड मेडल जीता।

मिक्स्ड डबल्स का इवेंट खत्म होने के बाद मेडल सेरेमनी हुई, जहां हुआंग या कियोंग के बॉयफ्रेंड लियू युचेन ने उन्हें प्रपोज किया। जिसके देखकर हर कोई हैरान रह गया, जिसे वो ना नहीं कर पाई। बॉयफ्रेंड लियू युचेन ने घुटने पर बैठकर प्रपोज किया और कियोंग को रिंग पहनाई। लियू युचेन भी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और चीन के लिए खेलते हैं।

कियोंग-सिवेई ने साउथ कोरिया की जोड़ी को हराया
कियोंग-सिवेई की जोड़ी ने साउथ कोरिया की किम वोन हो और जियोंग ना युन की जोड़ी को हराया। इस मैच में चीन की छोड़ी का दबदबा देखने को मिला और 41 मिनट में 21-8, 21-11 से साउथ कोरिया की जोड़ी को हरा दिया।

ओलिंपिक टैली में चीन नंबर 1
ओलिंपिक मेडल टैली में चीन की टीम 13 गोल्ड, 9 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर नंबर वन है। दूसरे पर फ्रांस और तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है।

भारत 3 मेडल की साथ 47वें स्थान पर है। मनु भाकर ने विमेंस इंडिविजुअल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट, मनु और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीते। साथ ही स्वप्निल कुसाले ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में ब्रॉन्ज दिलाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.