'सिकंदर' को टक्‍कर देने आई L2 Empuraan ने बनाया बंपर ओपनिंग का रिकॉर्ड, पर हिंदी में हो गई फुस्‍स

Updated on 28-03-2025 02:06 PM
मलयालम सिनेमा के सुपरस्‍टार मोहनलाल की फिल्‍म 'L2: एम्पुरान' ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई का रिकॉर्ड बनाया है। यह कोविड महामारी के बाद पहले दिन सबसे अध‍िक कमाई करने वाली मलयालम फिल्‍म बन गई है। हालांकि, ईद के मौके पर सलमान खान की 'सिकंदर' को टक्‍कर देने आई इस फिल्‍म का हिंदी में हाल बुरा है। गुरुवार, 27 मार्च को रिलीज के दिन इसने हिंदी वर्जन से महज 50 लाख रुपये का बिजनस किया है। सलमान खान की 'सिकंदर' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। ऐसे में रविवार को हिंदी वर्जन में 'L2: एम्पुरान' की मुसीबत और बढ़ने वाली है।
पृथ्वीराज सुकुमारन के डायरेक्‍शन में बनी 'L2: एम्पुरान' पैन इंडिया रिलीज हुई है। यह एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है, जो मोहनलाल की सुपरहिट फिल्‍म 'लूसिफर' का सीक्‍वल है। बॉक्‍स ऑफिस पर इस फिल्‍म ने ना सिर्फ कोविड के बाद मलयालम की सबसे बड़ी ओपनिंग की है, बल्‍क‍ि 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' और 'रेखाचित्रम' को छोड़कर 2025 की सभी मलयालम फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को भी पहले ही दिन पीछे छोड़ दिया है।

'L2: एम्पुरान' बॉक्‍स ऑफिस कलेकशन डे 1

Sacnilk के मुताबिक, 'L2: एम्पुरान' ने गुरुवार को पहले दिन देश में सभी 5 भाषाओं को मिलाकर 22.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। इसमें से मलयालम वर्जन में 19.45 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। जबकि हिंदी में 50 लाख रुपये का ही बिजनस हुआ है। इसके अलावा तेलुगू वर्जन से 1.20 करोड़ रुपये, तमिल में 80 लाख रुपये और कन्‍नड़ में सबसे कम 5 लाख रुपये की कमाई हुई है।

'L2: एम्पुरान' ने पहले दिन बनाया कमाई का रिकॉर्ड

कोविड महामारी के बाद 'L2: एम्पुरान' सबसे बड़ी मलयालम ओपनर बन गई है। इससे पहले, पृथ्वीराज सुकुमारन की 'द गोट लाइफ' ने पहले दिन 7.5 करोड़ कमाए थे और यह सबसे बड़ी मलयालम ओपनर थी। साल 2025 की बात करें तो 'ऑफिसर ऑन ड्यूटी' की लाइफटाइम कमाई 31.55 करोड़ और 'वाली' की 27 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को छोड़कर 'L2: एम्पुरान' ने बाकी सभी फिल्‍मों की लाइफटाइम कमाई को भी पहले ही दिन पीछे छोड़ दिया है।

मलयालम सिनेमा का तारणहार बनेगी 'L2: एम्पुरान'

'L2: एम्पुरान' मलयालम सिनेमा के लिए बॉक्स ऑफ‍िस पर नए मानक तय करने वाली है। साल 2019 तक मलयालम सिनेमा की 'लूसिफर' को छोड़कर किसी भी फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 100 करोड़ रुपये की कमाई नहीं की थी। जबकि अब तक सिर्फ 'मंजुम्मेल बॉयज' ऐसी फिल्‍म है, जिसने वर्ल्‍डवाइड 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया।

दूसरे दिन 'L2: एम्पुरान' की गिर सकती है कमाई

हालांकि, यहां एक डर यह जरूर है कि 'L2: एम्‍पुरान' को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में दूसरे दिन की कमाई में गिरावट देखी जा सकती है। लेकिन मोहनलाल के स्‍टारडम के बूते यह फिल्‍म मजबूत पकड़ बनाए रखेगी, ऐसा अनुमान है। हिंदी में इस फिल्‍म का हाल पहले ही बुरा है। ऐसे में जब रविवार को 'सिकंदर' रिलीज होगी, तो वहां इसकी परेशानी और बढ़ जाएगी।

'L2: एम्पुरान' की कास्‍ट

जानकारी के लिए बता दें कि 'लूसिफर' फ्रेंचाइजी की कुल 3 फिल्‍में बननी हैं। 'L2: एम्पुरान' इसकी दूसरी किस्त है। 'लूसिफर' छह साल पहले 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्‍म में मोहनलाल के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, टोविनो थॉमस, अभिमन्यु सिंह, इंद्रजीत सुकुमारन और मंजू वॉरियर प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.