मजदूर संघ ने मंहगाई व कोयला कर्मियों की समस्याओं को लेकर किया प्रदर्शन

Updated on 12-09-2021 08:57 PM
कोरबा  लगातार बढ़ रही महंगाई व कोयला कर्मियों की समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने पर भारतीय कोयला खदान मजदूर संगठन बीकेकेएमएस ने जनजागरण अभियान चलाते हुए प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई की वजह से आमजनों के घर का बजट गड़बड़ा गया है। पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत बढ़ने से सभी वस्तुओं के दाम में भी वृद्धि हो रही है। केंद्र व राज्य दोनों सरकार इस पर अंकुश लगाने असफल है।
       भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध बीकेकेएमएस ने चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। इसके तहत सभी खदान क्षेत्र में जनजागरुकता अभियान के साथ नारेबाजी व प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन ने कोयला कर्मचारियों की स्थानीय स्तर की समस्याओं के साथ ही महंगाई को प्रमुख रूप से मुद्दा बनाया है। इस आंदोलन में ना केवल कर्मचारियों के मध्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा, बल्कि आमजनों को भी महंगाई के विरोध में खड़े होने का आव्हान किया जा रहा है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष टिकेश्वर सिंह ने बताया कि हसदेव क्षेत्र में महंगाई समेत स्थानीय मुद्दों को लेकर हड़ताल की जा रही है। प्रबंधन औद्योगिक संबंध आईआर बैठक नहीं बुला रहा है। इससे कर्मचारियों की कई समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा कि कर्मियों को लंबित समस्याओं की वजह से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रबंधन को पत्र लिख कर बैठक कर समस्या निराकरण करने का प्रस्ताव रखा गया था, पर टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। इसके साथ ही लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर भी केंद्र व राज्य सरकार को राज्य पदाधिकारियों ने पत्र लिखा है, पर अभी तक कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। कीमत बढ़ने से हर वर्ग के लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेट्रोलियम पदार्थ को जीएसटी के दायरे में लाने का सुझाव भी केंद्र सरकार को दिया गया था, पर इसमें अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो सकी। उन्होने कहा कि सभी खदान क्षेत्र में प्रदर्शन के बाद आगामी 15 सिंतबर को संगठन ने साउथ इस्टर्न कोलफिल्ड्स लिमिटेड एसईसीएल, के सभी क्षेत्रीय महाप्रबंधक व निदेशक कार्मिक को ज्ञापन सौंपा। ताकि आइआर बैठक शुरू की जा सके। जनजागरूकता अभियान के दौरान संगठन के सभी स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता व कोयला कर्मचारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 July 2026
कोरबा। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री, कोरबा जिला प्रभारी मंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री  अरुण साव ने आज सुनालिया नहर मार्ग स्थित बहुप्रतीक्षित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण तथा डॉ. श्यामा…
 24 July 2026
कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर (कोरबा) में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के…
 24 July 2026
राजनांदगांव। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव के मेडिसिन विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज भवन के सेमीनार हॉल में एचआईवी एड्स- जागरूकता, अधिकार और सुरक्षा विषय पर एक दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया…
 24 July 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ छात्र सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला गांधीनगर में अध्ययनरत दो छात्रों की दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों…
 24 July 2026
दुर्ग,  राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), नई दिल्ली द्वारा जारी "Community Mediation Towards a Litigation-Free Rural India" स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP), 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में न्यायालयीन…
 24 July 2026
बालोद, मुख्य सचिव  विकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में हर घर नल…
 24 July 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के मार्गदर्शन में विधि से संघर्षरत बच्चों के बेहतर पुनर्वास एवं संरक्षण के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आज पीडब्ल्यूडी सभागार…
 24 July 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव मामले में कांग्रेस के 12 कार्यकर्ताओं के…
 24 July 2026
रायपुर, प्रदेश के आदिवासी अंचलों के बच्चों और किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए समुदाय, संस्कृति और व्यवहार विज्ञान पर आधारित योजनाएं तैयार की जाएंगी। छत्तीसगढ़ शासन…
Advt.