लाफार्ज पर लगा आईएसआईएस को डेढ़ करोड़ अमेरिकी डॉलर देने का आरोप, सही पाया गया

Updated on 09-09-2021 05:50 PM
पेरिस। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए कंपनियों की प्रतिद्वंद्विता के बारे में अपने सुना होगा, लेकिन फ्रांस की नामी सीमेंट कंपनी लाफार्ज पर मानवता के खिलाफ अपराधों में शामिल होने के आरोपों को सही पाया गया है। सीमेंट कंपनी लाफार्ज ने आईएसआईएस सहित कई सशस्त्र समूहों को सीरिया में डेढ़ करोड़ अमेरिकी डॉलर दिए थे। मामले में कंपनी पर मानवता के खिलाफ अपराधों में शामिल होने के आरोप को सही पाया गया है। फ्रांस की शीर्ष अदालत ने निचली कोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है, जिसमें लाफार्ज पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया गया था। 
लाफार्ज पर खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट सहित कई समूहों को लगभग 1.53 करोड़ डॉलर का भुगतान करने का आरोप है, ताकि देश के युद्ध के शुरुआती वर्षों में उत्तरी सीरिया में कंपनी की सीमेंट फैक्ट्री को चालू रखा जा सके। कंपनी के काम को मानवता के खिलाफ अपराधों में शामिल होना माना गया है।
लाफार्ज का 2015 में स्विस समूह होलसीम में विलय हुआ था और 2011 में उपजे संघर्ष के बाद सीरिया में एक कारखाने को चालू रखने के प्रयासों के लिए कंपनी के खिलाफ जांच की जा रही है। अब इस मामले में शीर्ष अदालत के फैसले से कंपनी को झटका लगा है।इतना ही नहीं फैसले ने कारोबारी जगत की छवि को भी धूमिल करने का काम किया है। दावा किया था कि कंपनी ने सीरिया में फैक्ट्री को चालू रखने के लिए आतंकियों से सांठगांठ की है। दावा किया गया था कि लाफार्ज ने आतंकी समूहों से कच्चा तेल और ऑइल खरीदा था। इसके बदले में कंपनी ने पूरी पेमेंट की थी और आतंकी समूहों से अपने कर्मचारियों की सुरक्षित आवाजाही की डील की थी। लाफार्ज ने स्वीकार किया था कि सीरिया में उसकी सहायक कंपनी ने एक दलाल को पेमेंट की थी कि वह आतंकी संगठनों से डील कराए ताकि उसके स्टाफ और सामान की निर्बाध आवाजाही वॉरजोन में भी जारी रह सके। हालांकि कंपनी ने इस बात से इनकार किया था कि उसकी ओर से रकम सीधे इस्लामिक स्टेट के आतंकियों को दी गई थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.