केजीएफ चैप्टर 2 संग होने वाला था लाल सिंह चड्ढा का क्लैश

Updated on 28-07-2022 04:36 PM

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाने वाले अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आमिर फिल्म का जोर शोर से प्रमोशन कर रहे हैं। लाल सिंह चड्ढा काफी पहले ही रिलीज होने वाली थी लेकिन फिल्म की रिलीज डेट कई बार बदल गई। वहीं एक बार तो आमिर की फिल्म, रॉकिंग स्टार यश (Yash) की केजीएफ चैप्टर 2 (KGF chapter 2) के साथ क्लैश करने वाली थी। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। ऐसे में अब आमिर ने इस क्लैश पर रिएक्ट किया है

LSC और केजीएफ 2 का होना था क्लैश
आमिर खान और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म लाल सिंह चड्ढा बीते लंबे वक्त से चर्चा में रही है। एक वक्त ऐसा था जब फिल्म लाल सिंह चड्ढा, यश की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 के साथ क्लैश करने वाली थी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। इस बारे में हाल ही में आमिर खान ने हैदराबाद के एक इवेंट में बात की। आमिर खान ने कहा, 'मुझे याद है जब केजीएफ 2 रिलीज होने वाली थी तो लोगों के बीच इसके लिए काफी एक्साइटमेंट था, मेरे दोस्त भी एक्साइटिड थे।'

हमारी किस्मत अच्छी थी...
आमिर खान ने आगे कहा, 'लाल सिंह चड्ढा भी केजीएफ 2 के साथ ही रिलीज होने वाली थी, लेकिन हमारी किस्मत अच्छी थी कि रेड चिलीज ने कह दिया कि उन्हें वीएफएक्स में अभी थोड़ा और वक्त लगेगा। वरना तो हम उस ही तारीख पर फिल्म रिलीज करते।' याद दिला दें कि यश की फिल्म केजीएफ 2 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने का काम किया है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.