कंगाल पाकिस्‍तान में अब खत्‍म हुआ लैमिनेशन पेपर, खरीदने के पैसे नहीं, पासपोर्ट की छपाई बंद

Updated on 10-11-2023 02:02 PM
इस्‍लामाबाद: आटा, शक्‍कर, तेल और जरूरी खाद्यान्‍न की कमी से जूझने वाले पाकिस्‍तान के सामने अब जिस चीज की कमी हुई है, उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। पाकिस्‍तान में पासपोर्ट प्रिंट नहीं हो पा रहे हैं और इसकी वजह है लैमिनेशन पेपर की कमी होना। पाकिस्‍तान के अखबार द एक्‍सप्रेस ट्रिब्‍यून की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई है। अखबार का कहना है कि नागरिकों को नए पासपोर्ट हासिल करने में खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह खबर अब दुनियाभर में सुर्खिया बंटोर रही है और इस समस्‍या का हल तलाशने की कोशिशें जारी हैं। वहीं पाकिस्‍तान की सरकार इस पर खामोश है।

स्थिति नियंत्रित करने का दावा
पाकिस्तान के इमीग्रेशन एंड पासपोर्ट डायरेक्‍टोरेट (डीजीआईपी) के मुताबिक पासपोर्ट में इस्तेमाल होने वाला लेमिनेशन पेपर फ्रांस से आयात किया जाता है। डीजीआईएंडपी जो गृह मंत्रालय के तहत काम करता है, उसके मीडिया महानिदेशक कादिर यार तिवाना ने बताया है कि सरकार संकट से निपटने की पूरी कोशिश कर रही है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, तिवाना ने कहा, 'स्थिति जल्द ही नियंत्रण में होगी और पासपोर्ट जारी करना सामान्य रूप से जारी रहेगा।' उन्होंने आगे कहा कि विभाग ने पहले ही बैकलॉग में लगातार गिरावट देखी है।

टूट गए नागरिकों के सपने
इस कमी ने उन हजारों पाकिस्तानियों को प्रभावित किया है जो विदेश यात्रा की योजना बना रहे हैं। दुनिया भर के विश्वविद्यालयों में प्रवेश की समय सीमा नजदीक आने वाले कई छात्रों ने संकट के लिए पाकिस्तान सरकार की अक्षमता को जिम्मेदार ठहराया है। पंजाब प्रांत में रहने वाली गुल ने अखबार से बातचीत में कहा, 'मैं जल्द ही काम के लिए दुबई जाने के लिए तैयार थी। मेरा परिवार और मैं बहुत खुश थे कि आखिरकार हमारी किस्मत बदल जाएगी, लेकिन ऐसा लगता है कि डीजीआई एंडपी के कुप्रबंधन ने मुझे गरीबी और इस देश से बाहर निकलने का सुनहरा मौका छीन लिया है।'

छात्रों का भविष्‍य अंधेरे में
पेशावर की एक छात्रा हीरा ने कहा कि उसका इटली का छात्र वीजा हाल ही में मंजूर हुआ था और उसे अक्टूबर में शामिल होना था। उन्होंने कहा, 'हालांकि, पासपोर्ट नहीं होने की वजह से मेरा मौका भी चला गया।' उन्होंने कहा कि सरकारी विभाग की अक्षमता की कीमत उन्‍हें चुकानी पड़ रही है जोकि उनके साथ सरासरी नाइंसाफी है। पेशावर के निवासी मुहम्मद इमरान ने कहा कि वह पासपोर्ट विभाग की लगातार देरी से थक गए हैं और उन्होंने आरोप लगाया कि वे आवेदकों को सच्चाई बताने के बजाय उन्हें आगे बढ़ा रहे हैं।

2013 में भी आई मुसीबत
इमरान ने द एक्सप्रेस ट्रिब्यून को बताया, 'सितंबर से ही पासपोर्ट ऑफिस की तरफ से कहा जा रहा है कि मेरा पासपोर्ट अगले हफ्ते आ जाएगा। लेकिन कई हफ्ते बीत चुके हैं और वे वही दोहरा रहे हैं।' इस बीच, पेशावर में पासपोर्ट कार्यालय के एक सीनियर अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि वे पहले के 3000 से 4000 पासपोर्ट की तुलना में अब रोजाना सिर्फ 12 से 13 पासपोर्ट ही छाप पा रहे हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि पाकिस्तान में इस तरह का संकट मंडराया है। साल 2013 में भी डीजीएंडपी की तरफ से प्रिंटरों को पैसा देने और लेमिनेशन पेपर्स की कमी के कारण पाकिस्तानी पासपोर्ट की छपाई रुक गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.