अभी ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच बने रहना चाहते हैं लैंगर

Updated on 20-01-2022 07:07 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर अपना कार्यकाल बढ़ाना चाहते हैं। उनका अनुबंध जून में समाप्त होने वाला है पर वह इसे बढ़ाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से बात करेंगे। हाल में जिस प्रकार टीम ने एशेज सीरीज में शानदार जीत दर्ज की है। उससे भी लैंगर का कद बढ़ा है। इससे पहले भी उनके कोच रहते टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप जीता था।

लैंगर को 2018 में गेंद से छेड़छाड़ मामले के बाद टीम के रवैये को बदलने और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट प्रेमियों का सम्मान हासिल करने के लिए कोच बनाया गया था जिससे वह सफल भी हुए हैं। लैंगर ने कहा, ‘मैं कभी अपने भविष्य को लेकर तनाव में नहीं रहा। विश्व कप से पहले और एशेज से पहले हमें बेहतर तैयारियों का अवसर नहीं मिला था। इसके बाद भी टीम सफल रही है।

' वहीं खिलाड़ियों ने लैंगर के कोचिंग के तरीकों की आलोचना की थी पर इसके बाद उन्होंने सभी खिलाड़ियों से बात की थी और कहा था कि अब सब ठीक है।  पिछले चार महीनों में उन्होंने आस्ट्रेलिया को पहला टी20 विश्व कप खिताब और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज श्रृंखला में 4-0 से जीत दिलाई।

लैंगर ने कहा, ‘हमारे दो मिशन थे विश्व कप और एशेज जीतना जिसमें हम सफल रहे। इतने कम समय में  यह उपलब्घि हासिल करना बहुत बड़ा प्रयास है और हम इससे संतुष्ट हैं, बहुत खुश हैं। हमें वास्तव में इन उपलब्धियों पर गर्व है।' कोच पद पर बने रहने के बारे में लैंगर ने कहा, ‘हम सभी ने कहा था कि एशेज के बाद हम इस पर बात करेंगे।

इसलिए मुझे उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में इस पर बातचीत शुरू हो जाएगी। इस पर बात करने के लिये बहुत कुछ है।' गौरतलब है कि पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, स्टीव वॉ, शेन वार्न और एडम गिलक्रिस्ट ने भी लैंगर को कोच पद पर बनाए रखने को कहा है, वहीं दूसरी ओर डेरेन लीमन ने कहा है कि जीत के साथ उन्हें पद छोड़ना चाहिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.