लैंगर का बढ़ सकता है अनुबंध

Updated on 07-02-2022 06:09 PM

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर का अनुबंध जून में समाप्त होने वाला है पर माना जा रहा है कि जिस प्रकार ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 विश्व कप और एशेज सीरीज जीती है। उसको देखते हुए लैंगर का अनुबंध बढ़ाया जा सकता है। वहीं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मीडिया में आयी उस  रिपोर्ट्स को गलत बताया है जिसमें कहा गया है कि लैंगर के साथ उसके संबंध अच्छे नहीं हैं ,इस कारण उन्हें फिर से आवेदन के लिए कहा गया है।

सीए के मुख्य कार्यकारी निक हॉकली और हाई परफार्मेस मैनेजर बेन ओलिवर के बीच हुई मुलाकात के बाद से स्थानीय मीडिया ने कहा कि यह बैठक तनावपूर्ण रही और सीए ने उनसे इस पद के लिये फिर से आवेदन करने को कहा। वहीं सीए ने एक बयान में इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा, ‘लैंगर, हॉकली और हाई परफार्मेस मैनेजर बेन ओलिवर के बीच हुई बैठक को लेकर जो बातें सामने आयी हैं वह सही नहीं हैं।

गौरतलब है कि लैंगर को साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गेंद से छेड़खानी मामले के बाद टीम के मुख्य कोच पद से हटा दिया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान टीम को घरेलू धरती पर भारतीय टीम से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शनिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कमान युवा स्टार शुभमन गिल के हाथों में होगी।…
 12 August 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के 18 वर्षीय बेटे रॉकी फ्लिंटॉफ ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है। टॉन्टन में समरसेट के खिलाफ खेले…
 12 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल के पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कप्तान हार्दिक पंड्या फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के…
 12 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने आगामी आईपीएल ट्रेड विंडो को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला सुझाव दिया है। चोपड़ा का मानना है कि…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
Advt.