लश्कर, जैश... आतंकियों की हत्या के बाद घबराया पाकिस्तान, दे रहा सुरक्षा, भारत का डर तो नहीं

Updated on 24-11-2023 02:14 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में पिछले कुछ दिनों में भारत के दुश्मन अज्ञात हमलावरों की ओर से ढेर किए गए हैं। इसे कुछ लोग भारत का 'डेथ स्क्वाड' कहते हैं। इसके खतरे को देखते हुए पाकिस्तान ने अपनी जमीन पर रहने वाले भारत के आतंकियों की सिक्योरिटी बढ़ा दी है। इस बात का खुलासा द इंटरसेप्ट की एक रिपोर्ट में हुआ है, जिसमें पाकिस्तान के इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से तैयार किए गए 'गुप्त दस्तावेज' का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट के दावे के मुताबिक इस दस्तावेज में कहा गया कि भारत ने पाकिस्तान में रहने वाले कई 'सिख और कश्मीरी कार्यकर्ताओं' की हत्या के लिए लोगों को काम पर रखा है।

पाकिस्तान आरोप लगाता रहा है कि भारत अफगानिस्तान इंटेलिजेंस के साथ मिलकर काम करता है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अब भारत यूएई को अपने खुफिया ऑपरेशन के बेस के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। द प्रिंट में छपी खबर के मुताबिक भारतीय सिक्योरिटी प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों ने इस रिपोर्ट और 'डेथ स्कॉड' को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कई ऐसे लोगों को अज्ञात बंदूकधारियों ने मार गिराया जो भारत की वांटेड लिस्ट में ही थे।

एक सूत्र ने कहा, 'कुछ मौतें हुई हैं और कई रिपोर्ट्स इसके पीछे ISI का हाथ मानती हैं, जो अपना घर साफ कर रही है। बाकी कुछ सिर्फ सोशल मीडिया की चर्चा है। मारे गए लोग वर्षों से वहां थे, लेकिन पाकिस्तान के किसी भी उद्देश्य को पूरा नहीं कर रहे थे।' इंटरसेप्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों का मानना है कि भारत हत्याओं और अन्य हमलों को अंजाम देने के लिए स्थानीय अपराधियों के नेटवर्क के साथ मिलकर काम कर रहा है।

भारत के एजेंट हुए एक्टिव

रिपोर्ट में दस्तावेज के हवाले से कहा गया कि मई में पाकिस्तान की आईबी ने चेतावनी दी थी कि यूएई और अफगानिस्तान में भारत के खुफिया एजेंट को एक्टिव कर दिया गया है। रिपोर्ट् में दस्तावेज का हवाला देते हुए कहा गया, 'रॉ के एजेंट पाकिस्तान में वांटेड को निशाना बनाने के लिए अफगानिस्तान के एक आतंकी प्रशिक्षण शिविर से काम कर रहे हैं।' दस्तावेज में पाकिस्तान के अधिकारियों को सिक्योरिटी बढ़ाने को कहा गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.