देर रात ट्रक चालक पर चाकू से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated on 30-10-2021 10:20 PM

बिलासपुर बिलासपुर  व्यापार विहार क्षेत्र में एक ट्रक चालक को चाकू मारने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है  28 अक्टूबर को रात्रि करिबन 11.30 बजे प्रार्थी विनोद कुमार सिंह ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी ट्रक क्रमांक - ष्टत्र10 / 7839 का चालक रायपुर से माल लेकर श्याम एजेंसी व्यापार विहार में सामान खालीकर वापस महाराणा प्रताप चौक की ओर जा रहा था कि ब्रिलिंयट स्कूल के पास 03 लड़के आटो से आकर ट्रक चालक से शराब पीने के लिए पैसा मांगे चालक द्वारा मना करने पर गाली गलौज करते मारमीट करने लगे तथा जान से मारने की नीयत से पास रखे चाकू से प्राण घातक हमला कर चालक के पेट , सिर एवं छाती में गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गये कि रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में तत्काल आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ,

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( शहर ) उमेश कश्यप , नगर पुलिस अधीक्षक ( सिविल लाईन ) मंजू लता बाज को दी गई जिस पर अधिकारियों द्वारा तत्काल आरोपियों का पता कर गिरफ्तारी करने के निर्देश प्राप्त हुए जिसके पालन में थाना प्रभारी तारबाहर जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में थाना तारबाहर से तत्काल पुलिस टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश शुरू किया गया पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस - पास लगे करीब 50 सीसीटीव्ही कैमरे को चेक किया गया जिसमें एक आरोपी की पहचान कबीर महानदिया निवासी तालापारा के रूप में हुई जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्तकाल उसके घर तालापारा पहुंचकर दबिश दिया गया

 जो घर में मिला पुछताछ करने पर प्रारंभ में गुमराह करता रहा उसके कपड़े ( शर्ट ) को उतरवाकर चेक करने पर चोंट के निशान मिले जिसे बारिकी से पुछताछ करने पर आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार करते हुए बताया की वह अन्य 02 आरोपी धर्मेन्द्र खाण्डे और पवन नाग के साथ मिलकर आटो से घुम रहे थे शराब पीने के लिए पैसा नहीं होने से ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के पास ट्रक चालक को अकेला पाकर पैसा मांगे नहीं देने पर उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला किये और हल्ला होने पर भाग गये आरोपियों से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा आटो को जप्त किया गया तथा सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
जशपुर। जिले के प्रभारी सचिव अंकित आनंद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक में स्वास्थ्य,…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार को राजधानी रायपुर के जोरा मॉल में आयोजित फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की प्री-लॉन्च स्क्रीनिंग सेरेमनी में शामिल हुए। इस मौके पर अभिनेत्री एवं…
 09 June 2026
अंबिकापुर।  वित्त मंत्री एवं सरगुजा जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।…
 09 June 2026
रायपुर ।  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राजभवन स्थित लोक भवन में रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान दोनों के बीच राज्य के…
 09 June 2026
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार को नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रशासनिक और विकासात्मक विषयों पर…
 09 June 2026
कोरबा। शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने घर के बाहर खड़ी एक थार वाहन को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में…
 09 June 2026
सुकमा। जिले के कोंटा विकासखंड के दूरस्थ एवं संवेदनशील ग्राम पुवर्ती में आयोजित सुशासन तिहार शिविरों ने शासन की जनहितकारी पहल को नई मजबूती प्रदान की है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
 09 June 2026
सुकमा। बस्तर प्रवास के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला। किरंदुल से सुकमा जाते समय उन्होंने मुनगा गांव में युवाओं को क्रिकेट खेलते…
 09 June 2026
रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित संतोषी नगर के गोकुल नगर में मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस…
Advt.