3000 केबिन क्रू और 500 एयरपोर्ट सर्विस कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक विश्वव्यापी अभियान शुरू किया

Updated on 09-11-2021 08:43 PM

दुबई दुबई की प्रमुख हवाई सेवा एमिरेट्स एयरलाइन्स 6,000 से अधिक कर्मचारियों को नोकरियां प्रदान करेगा। कंपनी की योजना विमानन क्षेत्र में रिकवरी के साथ अपने नेटवर्क का विस्तार करने की है। सितंबर में एमिरेट्स एयरलाइन्स ने दुबई ऑफिस में शामिल होने के लिए 3000 केबिन क्रू और 500 एयरपोर्ट सर्विस कर्मचारियों की भर्ती के लिए एक विश्वव्यापी अभियान शुरू किया था।

 एयरलाइन को दुबई और अपने पूरे नेटवर्क में अतिरिक्त 700 ग्राउंड स्टाफ की भी जरूरत है। कैरियर ने अपने करियर पोर्टल पर दर्जनों नौकरियां जारी की हैं। इसमें केबिन क्रू, एडमिनिस्ट्रेशन के अधिकारी, स्वास्थ्य अधिकारी, एचआर प्रफेश्नल्स, एयरपोर्ट सर्विस एजेंट समेत कई पद शामिल हैं। एमिरेट्स अपने कर्मचारियों को टैक्स-फ्री सैलरी पैकेज ऑफर करता है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्तियों के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

इससे पहले सितंबर में वाहक ने 3000 केबिन क्रू और 500 एयरपोर्ट सर्विसेज के कर्मचारियों की भर्ती के लिए दुनियाभर से आवेदन मांगे थे। ये नौकरियां दुबई आधारित हैं और इनमें सीधे ग्राहकों से आमना-सामना होगा। अभी भी एमिरेट्स में केबिन क्रू या एयरपोर्ट सर्विस एजेंट के रूप में काम करने के इच्छुक उम्मीद नौकरी के बारे में अधिक जानकारी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं और अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

कोरोना मामलों में कमी और सफल टीकाकरण अभियान के बाद यूएई ने यात्रा प्रतिबंधों में ढील देना शुरू कर दिया है जिसके बाद एमिरेट्स ने भी अपनी सेवाओं को बहाल कर दिया है। बीते महीनों में कंपनी अपने पायलटों, केबिन क्रू और अन्य कर्मचारियों को काम पर वापस बुला रही है। पिछले साल महामारी के चलते सेवाओं को बंद करना पड़ गया था, जिसके बाद ज्यादातर कर्मचारियों को लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.