यूपी में लॉरेंस विश्नोई का शार्प शूटर एनकाउंटर में ढेर:2 घंटे मुठभेड़, 14 राउंड फायरिंग, सीने में गोली लगी; दरोगा-सिपाही भी घायल

Updated on 29-05-2025 01:14 PM

यूपी के हापुड़ में STF ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर को एनकाउंटर में मार गिराया है। बुधवार रात नोएडा STF और दिल्ली पुलिस ने शूटर को घेरा तो उसने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसमें एक दरोगा और सिपाही गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक इंस्पेक्टर और दरोगा बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में बदमाश नवीन कसाना के सीने में गोली लग गई।

पुलिस उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दोनों घायल पुलिसकर्मियों का इलाज जारी है। मुठभेड़ दो घंटे तक चली। इस दौरान 14 राउंड फायरिंग हुई। STF ने 8 और बदमाश ने 6 गोलियां चलाईं। मुठभेड़ बुधवार रात 11 बजे कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार में हुई।

नवीन लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य था। वह गैंग के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर हाशिम बाबा के साथ मिलकर दिल्ली और यूपी में अपराध करता था। नवीन ने कई हाई-प्रोफाइल लोगों को निशाना बनाया था। वह गाजियाबाद के लोनी का रहने वाला था। उस पर हत्या, अपहरण, डकैती और मकोका जैसे 20 संगीन मामले दिल्ली और यूपी में दर्ज थे। इनमें से दिल्ली के दो मामलों में उसे सजा भी हो चुकी थी।

इंस्पेक्टर और दरोगा की बुलेट प्रूफ जैकेट ने बचाई जान 

28 मई को दिल्ली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नवीन कुमार हरियाणा के दादरी इलाके में किसी वारदात की फिराक में है। इस पर दिल्ली स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर पंकज कुमार के नेतृत्व में टीम ने एसटीएफ नोएडा की मदद ली।

पुलिस टीम ने दादरी और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान शुरू किया। शाम होते-होते सूचना मिली कि नवीन अपने साथी के साथ बाइक से हापुड़ की ओर रवाना हुआ है। इस पर पुलिस टीम ने हापुड़ की ओर घेराबंदी की।

रात करीब 10 बजे काली नदी पुल के पास पुलिस ने जब बाइक सवार दो युवकों को रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने बाइक की स्पीड और बढ़ा दी। STF ने उनका पीछा कर लिया। यह देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। मुठभेड़ के दौरान इंस्पेक्टर पंकज कुमार और दरोगा अक्षय त्यागी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं, जबकि एसआई विजेंद्र दिवाच और सिपाही अंकुर सिंह गोली लगने से घायल हो गए।

जवाबी फायरिंग में बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति घायल होकर गिर पड़ा, जिसकी पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई। वहीं, उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायल बदमाश और दोनों पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बदमाश की मौत हो गई, जबकि दोनों पुलिसकर्मियों की स्थिति सामान्य है।

पुलिस ने बदमाश के पास से 32 बोर की एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, चार खोखे, एक मोटरसाइकिल (नंबर DL 4SCS 9237), दो गमछे और एक जोड़ी चप्पल बरामद की है। एनकाउंटर स्थल की पुलिस ने फोटोग्राफी कराई। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।

4 साल से फरार चल रहा था नवीन कसाना 

ASP ने बताया- नवीन कसाना 2009 के साहिबाबाद मर्डर केस और 2011 के गुड़गांव डबल मर्डर का आरोपी रह चुका है। 2014 में सदर बाजार से 26 लाख की लूट और 2018 में जगतपुरी में 7.70 लाख की लूट में भी वह शामिल था। उसे पत्नी की डिलीवरी के चलते 2021 में पैरोल मिली थी, लेकिन 6 दिसंबर 2021 को सरेंडर करने के बजाय फरार हो गया।

इसके बाद 2022 में गीता कॉलोनी में हुई 50 लाख की सोने की लूट की वारदात को अंजाम दिया। गिरोह के बाकी सदस्य पकड़े गए, लेकिन वह अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर था। उस पर पहला केस सितंबर 2008 में सीमापुरी थाने में अवैध हथियार रखने के आरोप में दर्ज हुआ था।\



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.