आयरलैंड दौरे पर नहीं जाएंगे लक्ष्मण-द्रविड़, बिना हेड कोच के खेलेगी टीम इंडिया, 8 साल बाद होगा ऐसा

Updated on 12-08-2023 01:28 PM
नई दिल्ली: आयरलैंड सीरीज के लिए जाने वाली भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त को मुंबई से डबलिन के लिए रवाना होगी। इस टीम का नेतृत्व जसप्रीत बुमराह करेंगे, जो एक साल के लंबे अंतराल के बाद वापसी कर रहे हैं। टीम के साथ कोई मुख्य कोच नहीं होगा। इससे पहले ऐसा कहा जा रहा था कि होड कोच राहुल द्रविड़ की अनुपस्थिति में, राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख, वीवीएस लक्ष्मण 3 टी20 के लिए टीम के साथ आयरलैंड जाएंगे। लेकिन मामला ऐसा नहीं है। क्रिकबज की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि लक्ष्मण टीम के साथ ट्रेवल नहीं कर रहे हैं।
8 साल में हुआ पहली बार
यह आठ वर्षों में पहली बार है जब भारतीय टीम बिना किसी हेड कोच के कोी सीरीज खेल रही है। 2015 में, डंका फ्लेचर के जाने के बाद, भारत बिना किसी मुख्य कोच के खेला था, जिसमें रवि शास्त्री 2017 में अनिल कुंबले की नियुक्ति तक टीम निर्देशक थे। इससे पहले भी, 2007 में ग्रेग चैपल के जाने के बाद भारत टीम बिना किसी हेड कोच के थी।

उस समय टीम इंडिया के पास मैनेजर लालचंद राजपूत और वेंकटेश प्रसाद बतौर गेंदबाजी कोच और फील्डिंग कोच के रूप में रॉबिन सिंह थे। द्रविड़ एंड कंपनी वेस्ट इंडीज में है। इसलिए यह माना जा रहा था कि लक्ष्मण आयरलैंड जाने वाली टीम के साथ होंगे। उन्होंने पहले जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के दौरों पर भी जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन इस बार टीम में सहायक स्टाफ के रूप में कोच सितांशु कोटक और साईराज बाहुतुले होंगे।

आयरलैंड से खेलेगी भारत 3 मैच की टी20 सीरीज
भारत 18,20 और 23 अगस्त को आयरलैंड के दौरे पर सिर्फ 3 मैच की टी20 सीरीज खेलने वाला है। सभी मैच डबलिन में खेले जाएंगे। तिलक वर्मा, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह और अवेश खान जैसे खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच समाप्त होते ही मियामी से डबलिन के लिए उड़ान भरेंगे। भारत दौरे के यूएसए चरण में 12 और 13 अगस्त को वेस्टइंडीज के खिलाफ दो बैक-टू-बैक टी20 मैच खेलेगा। अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि द्रविड़ आयरलैंड की यात्रा करेंगे या नहीं। रिपोर्टस की माने तो कि भारत के बिजी शेड्यूल की वजह से द्रविड़ ब्रेक लेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.