लक्ष्मण ने भारतीय टीम को दी यह सलाह

Updated on 09-12-2021 08:20 PM

हैदराबाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम के खिलाड़ियों को पुरानी गलतियों को दोहराने से बचना होगा। अगर टीम को इस दौरे में जीतना है तो सभी बल्लेबाजों को बेहतर रन बनाने होंगे। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन टेस्ट और इतने ही एकदिवसीय मैच खेलने हैं। लक्ष्मण ने कहा, यह बहुत अहम है कि वही गलतियों को दोहराएं।

अगर हम देखें तो न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में किस प्रकार अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा ने विकेट गंवाये थे। एक ही प्रकार की गलती खिलाड़ियों को नहीं करनी होगी। यहां तक ​​कि युवा बल्लेबाज शुभमन गिल भी विदेशी धरती अपनी गलतियों से आउट होते आये हैं। इसलिए सभी खिलाड़ियों को संभलकर खेलते हुए शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना होगा।

लक्ष्मण ने कहा, भारत आम तौर पर पांच बल्लेबाजों के साथ खेलता है। टीम के पास रवींद्र जडेजा के रूप में एक ऑलराउंडर है, इसके अलावा एक विकेटकीपर-बल्लेबाज भी है, इसलिए शीर्ष पांच बल्लेबाजों को और निडर होकर खेलना चाहिये। कहीं कहीं मुझे लगता है कि वे गलतियों को दोहरा रहे हैं और जमने के बाद अपने विकेट खो रहे हैं, जो आप नहीं कर सकते यदि आप अच्छी टीमों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.