लेला और फेलिक्स अमरीकी ओपन टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचे

Updated on 08-09-2021 09:09 PM
न्यूयॉर्क । कनाडा की लेला फर्नांडिज अमरीकी ओपन टेनिस के महिला एकल के सेमीफाइनल में पहुंच गयी हैं। लेला ने क्वार्टर फाइनल में पांचवीं वरीयता प्राप्त एलिना स्वितोलिना को हराया। लेला ने युक्रेन की खिलाड़ी के खिलाफ 6-3, 3-6, 7-6 से जीत दर्ज की। जीत के बाद 19 साल की लेला ने कहा, ‘मैं केवल अपने ऊपर विश्वास रखने के बारे में सोचती हूं, अपने खेल पर विश्वास रखती हूं। प्रत्येक अंक, चाहे मैं हारूं या जीतूं, मैं हमेशा स्वयं से कहती हूं कि अपने खेल पर भरोसा रखो। अपने शॉट खेलो। देखो गेंद किधर जा रही है।' अब सेमीफाइनल में लेला का मुकाबला अपने से बेहतर रैंकिंग वाली एरिना सबालेंका से होगा। जुलाई में विंबलडन सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली सबालेंका ने फ्रेंच ओपन चैंपियन बारबरा क्रेज्सिकोवा को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया। 
वहीं कनाडा के ही फेलिक्स आगर एलियासिमे भी पुरुष एकल में आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच गये क्योंकि उनके विरोधी स्पेन के कार्लोस अल्कारेज पैर की मांसपेशियों में दर्द के कारण बीच में ही मुकाबले से हट गये थे। फेलिक्स अमेरिकी ओपन सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले कनाडा के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं। अब सेमीफाइनल में उनका सामना रूस के दूसरे वरीयता प्राप्त दानिल मेदवेदेव से होगा जिन्होंने नीदरलैंड के क्वालीफायर बोटिक वैन डि जेंड्सकल्प को 6-3, 6-0, 4-6, 7-5 से हराकर लगातार अंतिम चार में जगह बनाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है। जिसका आगाज गुरुवार, 23 जुलाई से हो जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद…
 23 July 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आज से कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत हो रही है। पिछली बार 2022 में बर्मिंघम में गेम्स का आयोजन हुआ था। इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारत की राजधानी के जंतर मंतर पर NEET परीक्षा पेपर लीक को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन हो रहा है। इसमें भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी गुरुवार को होगा। दोनों टीमों की टक्कर…
 23 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम से लंब समय से बाहर चल रहे अंडर-19 विश्व कप विजेता कप्तान और सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ जापान घूम रहे हैं। पृथ्वी के साथ उनकी मंगेतर…
 22 July 2026
ब्रिजटाउन: वेस्टइंडीज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला जीत लिया है। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। न्यूजीलैंड…
 22 July 2026
नई दिल्ली: वैभव सूर्यवंशी का इंग्लैंड में भारत के लिए डेब्यू भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा हो लेकिन जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा को लगता है कि अगर…
 22 July 2026
नई दिल्ली: भारत की टी20 टीम के उप कप्तान तिलक वर्मा ने मंगलवार को कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड में शुरुआती विकेट गिरने से उनके जैसे मध्यक्रम के बल्लेबाजों को…
 22 July 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। टूर्नामेंट खत्म होने से पहले ही खबर आ रही थी कि टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड होंगे।…
Advt.