Tilak Varma से सीखो संजू पहली ही सीरीज में जगह कर ली पक्की, तूफानी बैटिंग से जीत लिया सबका दिल

Updated on 09-08-2023 02:39 PM
प्रोविडेंस: 2 साल पहले मुंबई इंडियंस ने एक युवा खिलाड़ी पर दांव खेला था, अपने पहले ही आईपीएल सीजन में उस खिलाड़ी ने बता दिया था कि वह जल्द ही इंडिया खेलेगा। लगातार दो आईपीएल सीजन में धमाल मचाने के बाद अब वो खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खेल भी रहा है और अपना जादू बिखेर रहा है। हम बात कर रहे हैं तिलक वर्मा की, जिन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज में भारत के लिए डेब्यू किया है।

वर्मा अपने पहले ही मैच से कोहराम मचा रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि तीनों मैच में तिलक वर्मा का बल्ला जमकर बोला है। पहले मैच में तिलक ने 39, दूसरे में 51 और तीसरे मैच में नाबाद 49 रन की गजब पारी खेली है। वर्मा जी ने पहली सीरीज में ही बता दिया कि वह लंबे रेस के घोड़े हैं और वो यहां टिकने के लिए आए हैं। वर्मा ने लगभग-लगभग अपनी जगह भारत की टी20 टीम में पक्की कर ली है। वहीं दूसरी ओर अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन है। जो सालों से भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं।

तिलक वर्मा से सीखो संजू
तिलक वर्मा को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज में पहली बार चांस मिला। 20 साल के तिलक ने यह मौका अपने हाथ से जाने नहीं दिया और अब तक खेले गए तीनों मैचों में पर्फॉर्म किया। वहीं दूसरी ओर संजू सैमसन हैं। जो 2015 से भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन अब तक अपनी जगह टीम में पक्की नहीं कर पाए हैं। संजू कभी टीम में होते हैं, तो कभी ड्रॉप हो जाते हैं। इसकी असली वजह है कि सैमसन अपने मौकों का फायदा नहीं उठाते। जब उनको मौका मिलता है तो वह पूरी तरह से फ्लॉप हो जाते है।

अब वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में संजू सैमसन ने एक बार फिर निराश किया है। उन्होंने पहले मैच में 12 तो दूसरे में सिर्फ 7 रन बनाए। अब सैसमन इन मौकों का फायदा नहीं उठाते और फिर ड्रॉप हो जाते हैं। इसके बाद सैमसन के फैंस कहते हैं कि उन्हें चांस नहीं दिया जाता। लेकिन असली वजह तो यह है कि संजू खुद ही फ्लॉप हो जाते हैं। उन्हें तिलक वर्मा से सीखना चाहिए और मिले हर एक मौके का फायदा उठाना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.