भारत से कुछ सीखो...सऊदी प्रिंस तुर्की अल फैसल ने हमास-इजरायल पर निकाली भड़ास, फिलिस्‍तीन को दी सलाह

Updated on 23-10-2023 02:22 PM
रियाद: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग में ही अब भारत की भूमिका पर भी बातें होने लगी हैं। इन सबके बीच ही सऊदी अरब के प्रिंस तुर्की अल-फैसल ने मध्य पूर्व में मौजूदा हिंसा पर एक अहम भाषण हाल ही में दिया है। इस भाषण के दौरान उन्‍होंने 'असैन्‍य विद्रोह और अवज्ञा' (civil disobedience) का जिक्र किया है। उन्‍होंने अपने भाषण में भारत का जिक्र भी किया है। प्रिंस तुर्की अल फैसल कहा कि भारत में किस तरह से ब्रिटिश साम्राज्य को भी हिलाकर रख दिया और उसे खत्‍म कर दिया था। इस भाषण में उन्‍होंने नागरिकों पर हमला करने के लिए हमास और इजरायल दोनों की निंदा की।

क्‍यों हुआ भारत में ब्रिटिश राज का पतन
प्रिंस तुर्की अल-फैसल किसी समय में सऊदी इंटेलीजेंस के मुखिया भी रहे हैं। उन्‍होंने कहा, 'सैन्य कब्जे वाले सभी लोगों को कब्जे का विरोध करने का अधिकार है, यहां तक कि बहुत ही आक्रामक तौर पर। मैं फिलिस्तीन में सैन्य विकल्प का समर्थन नहीं करता। मैं असैन्‍य विद्रोह और अवज्ञा को प्राथमिकता देता हूं। यही वह वजह थी जिससे भारत में ब्रिटिश साम्राज्य और पूर्वी यूरोप में सोवियत संघ का पतन हो गया था। मैं हमास और इजरायल सरकार की कार्रवाइयों की निंदा करता हूं। इस संघर्ष में कोई नायक नहीं हैं, सिर्फ पीड़ित हैं। तुर्की अल फैसल इस समय सऊदी के सीनियर ऑफिसर हैं।
हमास के हमले से मिला बहाना
उन्‍होंने ये बातें अमेरिका में बेकर इंस्टीट्यूट में अपने संबोधन के दौरान कहीं हैं जो पिछले हफ्ते उन्‍होंने दिया था। फैसल ने कहा, 'मैं हमास द्वारा नागरिकों को निशाना बनाए जाने की स्पष्ट रूप से निंदा करता हूं। इस तरह का निशाना हमास के इस्लामी पहचान के दावों को झुठलाता है।' उन्होंने कहा कि इस्लाम युद्ध की स्थिति में भी निर्दोष नागरिकों, बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाने पर रोक लगाता है।' सऊदी राजकुमार ने कहा, हमास के हमले ने इजरायल की सरकार को उच्च नैतिक आधार दिया है। हालांकि इसे एकमत से खारिज कर दिया गया है।उनका कहना था कि हमास के हमले ने इजरायली सरकार को गाजा से नागरिकों को खत्‍म करने और उन पर बमबारी करने का बहाना भी दिया है।

हमले से शांति प्रक्रिया पटरी से उतरी
फैसल का कहना था कि हमास की वजह से इजरायल-फिलिस्तीन विवाद के शांतिपूर्ण समाधान की दिशा में आगे बढ़ने के सऊदी अरब के प्रयास को नुकसान पहुंचा है। सऊदी नेता का कहना था कि हमास का हमला बेवजह था और उन्‍होंने पश्चिमी देशों की भी निंदा की। उन्होंने पूछा, 'इजरायल ने तीन-चौथाई सदी में फिलिस्तीनी लोगों के साथ जो किया है, उसे ज्यादा उकसावे की क्या जरूरत है।' उन्होंने कहा कि इजरायली सेना फिलिस्तीनियों को निशाना बनाकर मार रही है, नागरिकों को जेल में डाल रही है और फिलिस्तीनी की जमीन पर कब्‍जा कर रही है।
क्‍या हैं भाषण के मायने
प्रिंस तुर्की ने फिलिस्तीनियों द्वारा इजरायलियों को मारे जाने पर आंसू बहाने के लिए पश्चिमी राजनेताओं की भी निंदा की। फैसल के स्पष्ट भाषण को स्थिति पर सऊदी नेतृत्व की सोच का अब तक का सबसे स्पष्ट संकेतक माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों के मुताबिक, सऊदी अरब के शासक हमास को अच्छी नजर से नहीं देखते हैं। वास्तव में, क्षेत्र की कई सरकारें इस भावना से सहमत हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
 13 August 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया दिनों में रिश्तों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खासतौर से बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के दिल्ली में किए गए वर्चुएल…
 13 August 2026
लंदन: पाकिस्‍तान सऊदी अरब और तुर्की के साथ मिलकर 'इस्‍लामिक नाटो' बनाकर बहुत खुश है। पाकिस्‍तान में इसका जश्‍न मनाया जा रहा है। पाकिस्‍तान में कहा जा रहा है कि…
 13 August 2026
पेरिस: फ्रांस से मिले राफेल जेट भारतीय एयरफोर्स का अहम हिस्सा है। फ्रांस के साथ भारत की 114 और राफेल खरीद की चर्चा चलने की बात भी कही गई है।…
 12 August 2026
इस्लामाबाद: बीते साल अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्ते निचले स्तर पर हैं। एक साल से ज्यादा की तनातनी के बाद ऐसी…
 12 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के पीएम तारिक रहमान कथित तौर पर ब्रिक्स समिट के लिए भारत नहीं आएंगे। सितंबर में दिल्ली में होने वाले इस समिट के लिए भारत ने रहमान को…
Advt.