भारतीय बॉलरों को मार-मारकर भूत बनाने का ख्याल छोड़ दें अंग्रेज, टर्बनेटर भज्जी ने दहाड़ा

Updated on 02-08-2023 01:41 PM
द्वैपायन दत्ता, नई दिल्ली: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में बाजबॉल के अंदाज में खूब टेस्ट क्रिकेट में टी-20 के अंदाज में बवाल काटा। जब टीम के कप्तान बेन स्टोक्स से भारत दौरे को लेकर पूछा गया कि क्या वहां भी बाजबॉल वर्क करेगा तो उन्होंने एक लाइन में जवाब दिया- यह समय ही बताएगा। हालांकि, इस बारे में जब भारतीय टीम के पूर्व धाकड़ स्पिनर हरभजन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा- कोई संभावना नहीं है। उन्होंने इशारे ही इशारे में कहा कि भारतीय गेंदबाजों को ऑस्ट्रेलिया की तरह मार-मारकर भूत बनने का ख्याल अंग्रेजों को छोड़ देना चाहिए।

बेन स्टोक्स ने कहा कि जब हमने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया, तो चर्चा यह थी कि हम दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा नहीं कर सकते हैं या नहीं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबर रही, जबकि अन्य सीरीजों में इंग्लैंड ने डॉमिनेट किया। स्टोक्स और कोच ब्रैंडन मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड ने अब तक 18 में से 14 टेस्ट जीते हैं। यह एक शानदार रिकॉर्ड है और दुनिया भर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों के रनों के प्रवाह को नहीं रोक पाए हैं।

'बाजबॉल' ने हालांकि अभी तक बेहतरीन स्पिन का सामना नहीं किया है, जिसकी वजह से उनकी अभी असल परीक्षा होनी बाकी है। जब वे भारत दौरे पर आएंगे तो टर्निंग विकेट पर स्पिन स्पेशलिस्ट गेंदबाजों का सामना करना होगा। भारत में अगले साल की शुरुआत में पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के दौरान ऐसी पिचें तैयार की जाएंगी जो पहले दिन के पहले सत्र से टर्न लेंगी। आर. अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल की घातक स्पिन तिकड़ी मोर्चे पर होगी तो देखना होगा कि बाजबॉल क्या कुछ कमाल कर पाता है।

ऑस्ट्रेलिया ने इस साल की शुरुआत में कोटला में दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में इस रणनीति को आजमाया और बुरी तरह विफल रहा। उसने 48 रन पर 9 विकेट खो दिए और छह विकेट से हार गया। भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने बाजबॉल के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि भारतीय घरेलू पिचों पर जिस तरह से खेल रहा है उसे देखते हुए उस पर 'बाजबॉल' के सफल होने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा- इंग्लैंड (और ऑस्ट्रेलिया) ने जिस तरह से खेला वह शानदार है, लेकिन भारत में टेस्ट क्रिकेट स्किल से कहीं अधिक कंडीशन पर डिपेंड करता है। यहां किसी को नहीं पता गेंद कब किस ओर टर्न लेगी।

उन्होंने आगे कहा- एक टेस्ट मैच में (अहमदाबाद में) 2021) यहां तक कि जो रूट ने भी 8 रन देकर 5 विकेट झटके थे। यह क्रिकेट का मजाक है और ऐसी पिचों पर 'बाजबॉल' सफल नहीं होगा। यह और बात है कि भारतीय बल्लेबाजों को भी संघर्ष करना पड़ेगा। 417 टेस्ट विकेट लेने वाले ऑफ स्पिनर को लगता है कि अगर पिचें खेल के अनुकूल हैं, जैसा कि पहले भारत में हुआ करता था, और बल्लेबाजी की स्थिति अच्छी है, तो 'बाजबॉल' कुछ कारगर हो सकता है।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक ने बताया था कि अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल की स्किल्ड स्पिन के खिलाफ कठिन होने वाला है। लेकिन भारत के पिछले दो दौरों में, इंग्लैंड पारंपरिक क्रिकेट खेलते हुए 0-4 और 1-3 से हार गया। इसलिए उनके पास इस बार खोने के लिए कुछ भी नहीं होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
 05 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
 05 August 2026
लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
 05 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहे जाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की अनोखी पेंशन योजना एक बार फिर सुर्खियों…
 05 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का स्वरूप कैसा होने वाला है, इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। पिछली बार खिताब से सिर्फ एक कदम दूर रह…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
Advt.