हनीमून छोड़कर नेशनल ड्यूटी पर निकले केएल राहुल, ऑस्ट्रेलिया की बैंड बजाने की कर रहे हैं तैयारी

Updated on 06-02-2023 06:40 PM
नागपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी केएल राहुल शादी कुछ दिन बाद ही टीम इंडिया के ट्रेनिंग कैंप के साथ जुड़ गए हैं। पिछले महीने 23 जनवरी को केएल राहुल ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी के साथ मुंबई में शादी की थी। हालांकि माना जा रहा था कि राहुल अपनी पत्नी अथिया के साथ टीम इंडिया से ब्रेक लेकर हनीमून के लिए जा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ और राहुल ने बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया के साथ जुड़ने का फैसला किया।

अपने पर्सनल लाइफ से पहले नेशनल ड्यूटी को तरजीह देने वाले केएल राहुल की खूब तारीफ भी हो रही है। बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत 9 फरवरी से नागपुर में हो रही है। इसके लिए टीम में चयनित सभी खिलाड़ी नागपुर पहुंच कर ट्रेनिंग शुरू कर दी है।

    विकेटकीपर की भूमिका में दिख सकते हैं राहुल

    भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज में केएल राहुल विकेटकीपर की दोहरे भूमिका में दिख सकते हैं। टीम इंडिया में ईशान किशन और केएस भरत को विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है लेकिन अगर इन दोनों में से किसी एक भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो टीम इंडिया के पास विकल्प कम पड़ सकते हैं।

    वहीं टीम में लगभग यह तय हो चुका है कि रोहित शर्मा के साथ शुभमन गिल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। ऐसे में केएल राहुल को मध्यक्रम में पांचवें या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करना पड़ सकता है। वहीं अगर शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा जाता है तो राहुल भी रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे। ऐसे में अगर वे विकेटकीपिंग की भूमिका में दिखते हैं तो कप्तान रोहित शर्मा के पास एक अतिरिक्त विकल्प मिल जाएगा।

    इस तरह संभावना यह है कि ईशान या केएस भरत में से शायद पहले टेस्ट में किसी को भी जगह नहीं मिल पाए और राहुल ही विकेट के पीछे की जिम्मेदारी उठाएंगे। यही कारण है कि वे नागपुर के ट्रेनिंग सेशन में जमकर पसीना बहा रहे हैं।
    राहुल के हालिया फॉर्म पर उठ चुके हैं सवाल

    ऐसा नहीं कि केएल राहुल को निश्चित तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह मिल ही जाएगी। क्योंकि उनका हालिया फॉर्म काफी खराब रहा था। खास तौर से लिमिटेड ओवरों में वे रन बनाने के लिए काफी संघर्ष कर रहे थे। बांग्लादेश दौरे पर वह रन नहीं बना पाए थे जबकि श्रीलंका और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में उनकी हालत पतली दिखी थी लेकिन टीम मैनेजमेंट लगातार उन्हें प्लेइंग इलेवन में बनाए रखा। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज हो सकता है राहुल के नाम पर एक विचार किया जाए।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
     07 August 2026
    नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पहले माना जा रहा था कि उनका कार्यकाल 2027 वनडे विश्व कप…
     05 August 2026
    नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने रविंद्र जडेजा की गेंदबाजी मानसिकता में आए बड़े बदलाव को…
     05 August 2026
    लीड्स: क्रिकेट के बदलते दौर में गेंदबाजों के लिए रहम की कोई जगह नहीं है। टी20 फॉर्मेट में जहां बचना मुश्किल हो जाता है, द हंड्रेड उससे भी 2 कदम…
    Advt.